Wed. Jul 29th, 2026

कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव एवं शपथ ग्रहण समारोह में हुए शामिल CM..कहा गौपालन सेवा कार्य

कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव एवं शपथ ग्रहण समारोह में हुए शामिल CM..कहा गौपालन सेवा कार्य
खबर शेयर करें..

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रविवार को पद्मश्री गोविंदराम निर्मलकर ऑडिटोरियम में जिला नगर कोसरिया यादव महासभा द्वारा आयोजित कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव एवं शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। मुख्यमंत्री का खुमरी पहनाकर पारंपरिक रूप से अभिनंदन किया गया।

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 राजनांदगाव // मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री ने समाज के नवपदस्थ पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि यादव समाज मेहनतकश समाज है और हमेशा गौमाता की सेवा करते आए हैं। भगवान कृष्ण ने जो राह बताई है, उसका अनुशरण करते हुए आज भी चल रहे हैं।

उन्होंने कहा कि गौपालन न केवल हमारी धार्मिक आस्था से बल्कि अर्थव्यवस्था से भी जुड़ा हुआ है। खेती-किसानी से जुड़े होने के कारण गौपालन का विशेष महत्व रहा है। वर्तमान समय में औद्योगिकीकरण के कारण परिस्थिति बदली है। शासन द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए गोधन न्याय योजना के तहत गोबर खरीदी की जा रही है।

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

गोबर की बिक्री कर स्वावलंबी बन रहे

इस योजना से एक ओर गौ सेवा तो हुई है, वहीं गौपालकों ने 2 लाख रूपए तक के गोबर की बिक्री की है। उन्होंने कहा कि अभी हाल ही में 6 हजार गौठानों के लिए 23 करोड़ रूपए की राशि जारी की गई है। प्रदेश में 10 हजार से अधिक गौठान है, जिनमें से 6 हजार गौठान स्वावलंबी हो गए है।

नरवा, गरवा, घुरवा और बाड़ी योजना की सराहना

शासन द्वारा छत्तीसगढ़ की संस्कृति को सहेजने का कार्य किया गया है। हरेली, तीजा, विश्व आदिवासी दिवस, कर्मा जयंती, छेरछेरा पुन्नी जैसे अवसरों पर शासकीय अवकाश घोषित किया गया है। उन्होंने कहा कि भगवान राम हमारे भांजा है। छत्तीसगढ़ में राम वन गमन पर्यटन परिपथ बनाया गया है। अध्यक्ष छत्तीसगढ़ प्रांतीय कोसरिया यादव समाज राधेलाल यादव ने कहा कि शासन द्वारा नरवा, गरवा, घुरवा और बाड़ी योजना और गोधन न्याय योजना से समाज को बहुत फायदा मिल रहा है।

जिला अध्यक्ष कोसरिया यादव समाज महासमुंद विनोद यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ की संस्कृति एवं परंपराओं को सहेजने का कार्य किया है। मुख्यमंत्री ने जिले के सर्वाधिक गोबर बेचने वाले 4 गौपालकों और फसल चराई से बचाने के लिए रोका-छेका अभियान में सर्वाधित सहयोग करने वाले 12 चरवाहों को शॉल-श्रीफल देकर सम्मानित किया। बच्चों द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई।कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव एवं शपथ ग्रहण समारोह में हुए शामिल CM..कहा गौपालन सेवा कार्य

ये अतिथि हुए शामिल..

इस अवसर पर डोंगरगांव विधायक दलेश्वर साहू, महापौर हेमा देशमुख, धनेश पाटिला, जितेन्द्र मुदलियार, नवाज खान, हफीज खान, मन्ना यादव, भोलाराम साहू, निखिल द्विवेदी, श्रीकिशन खंडेलवाल, हरिनारायण धकेता, पार्षद कुलबीर छाबड़ा, कलेक्टर डोमन सिंह, पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीणा, जिला पंचायत सीईओ अमित कुमार, अपर कलेक्टर इंदिरा नवीन प्रताप सिंह, एसडीएम राजनांदगांव अरूण वर्मा, समाज प्रमुख सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में कोसरिया यादव समाज के लोग उपस्थित थे।



लगातार खबर24×7 के समाचार से जुड़े रहने सोशल मिडिया में जुड़े… आपको मिलेंगे हर अपडेट….. फेसबुक FACEBOOK में लाइक व फालो करें.. . ट्विटर TWITER में फालो करें….टेलीग्राम TELEGRAM में हमारे ग्रुप से जुड़े.. GOOGLE NEWS पर फालो करें 


खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg