Sun. Sep 6th, 2026

स्वास्थ्य विभाग में 33 वर्षों की सेवा अवधि के बाद सेवानिवृत हुए सगीर कुरैशी, सहकर्मियों ने समारोह का आयोजन कर दी विदाई

स्वास्थ्य विभाग में 33 वर्षों की सेवा अवधि के बाद सेवानिवृत हुए सगीर कुरैशी, सहकर्मियों ने समारोह का आयोजन कर दी विदाई
खबर शेयर करें..

स्वास्थ्य विभाग में 33 वर्षों की सेवा अवधि के बाद सेवानिवृत हुए सगीर कुरैशी, सहकर्मियों ने समारोह का आयोजन कर दी विदाई

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 खैरागढ़ // स्वास्थ्य विभाग खैरागढ़ ब्लॉक में तकरीबन 33 वर्ष की सेवा अवधि के बाद मो. सगीर कुरैशी विगत दिनों सेवानिवृत हुये. खास बात ये रही कि उनके सेक्टर अमलीडीह कला द्वारा सगीर कुरैशी को सेवानिवृत्त होने पर उन्हें समारोहपूर्वक विदाई कार्यक्रम का सफ़ल आयोजन कर उनका सम्मान किया गया और इस दौरान कार्यक्रम में उपस्थित स्वास्थ्य विभाग के समस्त कर्मचारी सगीर कुरैशी के बेहद सफल यादगार कार्यकाल एवं उनके आत्मीय व्यवहार को याद करते हुये बहुत भावुक हो गये.

गौरतलब है कि स्वास्थ्य विभाग में 33 वर्षों की सेवा अवधि के बाद गत दिनों मो. सगीर कुरैशी सेवानिवृत हुये जिसके बाद उनके सहकर्मियों ने उनके सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन कर उन्हें मुख्य अतिथि बनाकर विदाई दी और सम्मानित किया. इस अवसर पर अति विशिष्ट अतिथि के रूप में खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. विवेक बिसेन विशेष रूप से मौजूद रहे. कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर पालिका परिषद खैरागढ़ के उपाध्यक्ष अब्दुल रज्जाक खान, कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन जिला केसीजी संरक्षक दिलीप बैस, कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन जिला केसीजी जिला संयोजक प्रखर शरण सिंह, इकरा फाउंडेशन के अध्यक्ष व व्यापारी संघ खैरागढ़ के कोषाध्यक्ष खलील कुरैशी, इकरा फाउंडेशन के कोषाध्यक्ष शमशुल होदा खान, जिला पत्रकार संघ उपाध्यक्ष एवं इकरा फाउंडेशन सचिव मो. याहया नियाजी, राजनांदगांव से वरिष्ठ स्टाफ नर्स बिंदु श्रीवास, स्वास्थ्य एवं बहुउद्देशीय कर्मचारी संघ जिला केसीजी अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह मरकाम, रज्जब खान व शेफाली सिंह भी विशेष रूप से मौजूद रही.

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

 

सगीर कुरैशी ने अपने जीवनकाल के महत्वपूर्ण 32 साल स्वास्थ्य विभाग को दिये जिसे हम कभी नहीं भूल सकते- डॉ. विवेक बिसेन 

इस अवसर पर विदाई समारोह के अति विशिष्ट अतिथि खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. विवेक बिसेन ने कहा कि सगीर कुरैशी ने अपने जीवनकाल के महत्वपूर्ण 32 साल स्वास्थ्य विभाग को दिये जिसे हम कभी नहीं भूल सकते. उन्होंने कहा कि पहले आवागमन कठिन था बहुत सारी अड़चनें थी फिर भी सगीर कुरैशी ने बहुत ही सफलतापूर्वक काम किया. उन्होंने कहा कि सगीर कुरैशी से आप सभी लोग सीखिए और कहा कि बड़ी से बड़ी समस्या का सगीर कुरैशी बड़ी आसानी से हल निकाल लेते थे वही अंत में उन्होंने आगे भविष्य के सफल जीवन के लिये सगीर कुरैशी को स्वास्थ्य विभाग की तरफ से शुभकामनाएं भी दी.

यह भी पढ़ें : बच्चों को Maggie-Kurkure देने से पहले सावधान, FDA ने हाल ही में पकड़ा बड़ा फूड लेबलिंग घोटाला

जो सम्मान और प्यार दिया है उसे मैं कभी नहीं भूल पाऊंगा- मो. सगीर कुरैशी 

विदाई समारोह के मुख्य अतिथि स्वास्थ्य विभाग के सेवानिवृत सुपरवाइजर सगीर कुरैशी ने अपने विदाई समारोह में भावुक होकर कहा कि आप लोगों ने मुझे जो सम्मान और प्यार दिया है उसे मैं कभी नहीं भूल पाऊंगा. उन्होंने बताया 6 जनवरी 1994 को इसी स्थान में पिपरिया में मेरी पहली पोस्टिंग हुई थी और 32 साल 7 माह और 25 दिन बाद मैं यही से सेवानिवृत हुआ. उन्होंने अपने सेवा कार्यकाल के बारे में विस्तार से बताया और कहा कि पहले बहुत सारी सुविधाएं नहीं थी पर अब मोबाइल नेटवर्क का जमाना है और बहुत ज्यादा काम बढ़ गया है. उन्होंने नौकरी के दौरान अल्प साधनों और संघर्ष के दिनों को याद किया और स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में अपने बेहतर अनुभव को सबके साथ बांटा. अंत में सगीर कुरैशी ने स्वास्थ्य विभाग के समस्त अधिकारी-कर्मचारियों एवं मितानिनों के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि मैं अपने शासकीय सेवा के जीवन काल में जो कुछ बेहतर कर पाया उसमें मेरी पत्नी का बहुत बड़ा योगदान है क्योंकि उन्होंने हर कदम पर मेरा पूरा साथ दिया.

यह भी पढ़ें : FD पर नहीं घटेगा ब्याज, अब बैंक से लोन लेने वालों पर बढ़ेगा दबाव

 हमेशा समय के पाबंद रहे – प्रखर शरण सिंह 

इस अवसर पर जिला अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन संगठन के जिला संयोजक प्रखर शरण सिंह ने कहा कि सगीर कुरैशी बहुत महान व्यक्तित्व के धनी है और वो हमेशा समय के पाबंद रहे. उन्होंने सगीर कुरैशी के सफल कार्यकाल की तारीफ़ करते हुये उम्मीद जताई कि आगे भी उनका बेहतर मार्गदर्शन जिला अधिकारी-कर्मचारी फेडरेशन संगठन को मिलता रहेगा. प्रखर ने कहा कि सगीर कुरैशी ने सेवा अवधि में बहुत ही बेहतरीन कार्य किया जिसे हम कभी नहीं भूल सकते.

 

व्यक्तित्व शानदार रहा, उनके सफल कार्यों से प्रेरणा ले स्वास्थ्य कर्मचारी- याहिया नियाज़ी 

इस अवसर पर जिला पत्रकार संघ उपाध्यक्ष मो. याहिया नियाज़ी ने कहा कि सगीर कुरैशी का व्यक्तित्व शानदार रहा है और उनके सफ़ल कार्यों से स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को प्रेरणा लेनी चाहिये. उन्होंने कहा कि सगीर कुरैशी सेवानिवृत जरूर हो गये है पर उनकी जगह कोई नहीं भर सकता. इस अवसर पर उन्होंने खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. विवेक बिसेन के स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में किये जा रहे बेहतर कार्यों की सराहना भी की.

इस अवसर पर जिला अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन संगठन के जिला संरक्षक दिलीप सिंह बैस ने सगीर कुरैशी के सेवा अवधि के कार्यकाल को बहुत शानदार बताते हुये आगे के सफल जीवन की उन्हें शुभकामनाएं दी. कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के अन्य कर्मचारियों ने भी संबोधन दिया और सगीर कुरैशी के यादगार कार्यकाल को याद करते हुये सेवानिवृत्ति के बाद उज्ज्वल भविष्य की उन्हें बधाई दी.स्वास्थ्य विभाग में 33 वर्षों की सेवा अवधि के बाद सेवानिवृत हुए सगीर कुरैशी, सहकर्मियों ने समारोह का आयोजन कर दी विदाई

 

कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग से ये रहे मौजूद 

मो. सगीर कुरैशी के सेवानिवृति पश्चात् विदाई समारोह में स्वास्थ्य विभाग से सेक्टर सुपरवाइजर कीर्तन चंद्रवंशी, दीनदयाल चंद्रवंशी, मोतीलाल पाल, प्रेम लाल पाल, पुसुदास जोशी, पेमिन शर्मा, आर साहू, शिवकुमारी चंद्राकर, शकुंतला चौहान, भुनेश्वरी कौशिक, पुष्पा सोरी, सेक्टर अमलीडीह कला से राजेन्द्र उइके, हिरेंद्र वर्मा, मनीषा साहू, जमुना साहू, प्रियंका वर्मा व तामेश्वरी वर्मा सहित सेक्टर के समस्त एमटीवी एवं मितानिन भी उपस्थित रही.




खबर शेयर करें..

Related Post

Leave a Reply

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg