Wed. Jul 29th, 2026

कांग्रेस पार्टी के युवाओं ने परिवर्तन यात्रा का किया सांकेतिक विरोध

कांग्रेस पार्टी के युवाओं ने परिवर्तन यात्रा का किया सांकेतिक विरोध
खबर शेयर करें..

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 गंडई पंडरिया // भाजपा के द्वारा निकाले जा रहे परिवर्तन संकल्प यात्रा में पधारे पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के खिलाफ कांग्रेस पार्टी के युवाओं ने मुख्य चौक में सांकेतिक धरना प्रदर्शन कर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर जमकर कोसा।

विकास यात्रा के दौरान किया वादा भूल गए डॉ. रमन 

उन्होंने बताया है कि डॉ रमन सिंह जिस समय मुख्यमंत्री थे उसी समय विकास यात्रा निकाले थे जो गंदई मुख्य चौक में पहुंचे और गंडई मेन चौक में तहसील का दर्जा देने वाले आश्वासन की सरकार कहे जाने वाले एक तहसील की घोषणा कर उसे अमलीजामा नहीं पहना पाए नहीं बना पाए और उसी जगह गंडई वार्ड नंबर 5 लाल तारकेश्वर शाह खुसरो के सामाजिक कार्यक्रम में किसान पुत्र मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आए और तहसील की घोषणा कर अंबारी जाना पहनाया और तहसील का कार्य शुरू हुआ।

कांग्रेस के कार्यकाल में बने कृषि उपज मंडी में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह अपना परिवर्तन संकल्प यात्रा निकाल रहे हैं लोग समझ गए हैं की किसान पुत्र भूपेश बघेल किसानों मजदूरों भूमिहीन ऑन के लिए अनेक कल्याणकारी योजना चलाकर प्रदेश भर में सभी वर्ग को आत्मनिर्भर बनाया है। भाजपाइयों ने गंडई सर्कल के गांव को काटने का काम किया था उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह और उनके भांचे विक्रांत सिंह के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी किया। कांग्रेस पार्टी के युवाओं ने परिवर्तन यात्रा का किया सांकेतिक विरोध

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

उन्होंने बताया कि आज डॉ रमन सिंह के खिलाफ पुतला दहन विरोध प्रदर्शन किया जाना था लेकिन प्रशासनिक अधिकारियों के निवेदन पर उन्होंने निवेदन को स्वीकारते हुए सांकेतिक प्रदर्शन किया है कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सरपंच संघ के पूर्व अध्यक्ष रणजीत सिंह चंदेल पार्षद भिगेश यादव यूथ कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष मोहसिन खान, तारा चंद बंजारे, शुभम बघेल, वेदांत यदु, मुज्जु खान तबरेज खान, तुलसी रात्रे, अमन सोनी, साद मेमन सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Rohit dewangan-gandai
रिपोर्ट : रोहित देवांगन, गंडई
विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें..6267204197



खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg