तेज रफ्तार थार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, युवक करीब 4 किमी तक घसीटा गया, चार हिरासत में
छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 छुईखदान। ग्राम भुलाटोला के पास रविवार देर शाम एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार थार वाहन ने सामने से आ रहे एक बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर के बाद घायल युवक वाहन के अगले टायर में फंस गया और करीब चार किलोमीटर तक घसीटता चला गया। इस दौरान सड़क पर अफरा-तफरी मच गई और कई राहगीर भी हादसे की चपेट में आने से बाल-बाल बच गए।
घायल की पहचान मिथलेश कुमार (24), निवासी कटोरी खोलवा, जिला सूरजपुर के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार मिथलेश अपनी पत्नी को उसके मायके ग्राम भुलाटोला छोड़ने के बाद बाइक से वापस अपने गांव लौट रहा था। इसी दौरान छुईखदान की ओर से तेज रफ्तार में आ रही थार ने राधे होंडा शोरूम के सामने उसकी बाइक को सामने से टक्कर मार दी।
इसे भी पढ़ें : यातायात नियमों का उल्लंघन पर आए चालान तो मोबाइल से ही कर सकते है जमा करें.. जाने ई-चालान शुल्क जमा करने का तरीका
वाहन में फसा रहा बाइक चालक
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसे के बाद मिथलेश वाहन के अगले टायर में फंस गया और थार चालक वाहन को रोकने के बजाय आगे बढ़ता रहा। बताया जा रहा है कि वाहन का टायर पंचर होने के बाद ग्राम ढीमरिन कुआं और भुलाटोला के बीच थार रुकी। इसके बाद स्थानीय ग्रामीणों और राहगीरों ने वाहन को घेर लिया।![]()
घायल को ले जाया गया छुईखदान अस्पताल
घटना से आक्रोशित लोगों ने वाहन में सवार चार युवकों को पकड़ लिया और उनकी पिटाई करने के बाद छुईखदान पुलिस के हवाले कर दिया। घायल मिथलेश को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छुईखदान ले जाया गया, जहां उसका उपचार जारी है। हादसे में उसके दोनों पैरों और एक हाथ में गंभीर चोटें आई हैं।
इसे भी पढ़ें : गिरोह बनाकर महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ में आधा दर्जन बाइक की चोरी, तीन गिरफ्तार
मिली शराब की बोतले..
प्राप्त जानकारी के अनुसार थार क्रमांक CG 07 CS 1457 में सतिश पांडे, राज शर्मा, देव राव और संतोष कुमार सवार थे। बताया जा रहा है कि चारों युवक छिंदारी बांध घूमकर लौट रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों का दावा है कि वाहन से शराब की बोतलें भी मिलीं तथा चारों युवकों के नशे में होने की चर्चा है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि पुलिस जांच और चिकित्सीय परीक्षण के बाद ही हो सकेगी।
इसे भी पढ़ें : छत्तीसगढ़ के भरदा कला हाई स्कूल की नई इमारत एक साल से बंद, बिजली-पानी और सड़क के अभाव में शुरू नहीं हुई पढ़ाई
चारों को पुलिस ने लिया हिरासत में..
फिलहाल चारों युवक छुईखदान पुलिस की हिरासत में हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों, वाहन की गति, चालक की स्थिति तथा पूरे घटनाक्रम की जांच शुरू कर दी है। जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।.source



![whatsapp-seeklogo[1]](https://khabar24x7.in/wp-content/uploads/2026/06/whatsapp-seeklogo1-300x89.png)

