Breaking
Sat. Apr 11th, 2026

गणेश विसर्जन के दौरान विवाद: युवक पर पत्थर से हमला, FIR दर्ज

fight
demo pic
खबर शेयर करें..

गणेश विसर्जन के दौरान विवाद: युवक पर पत्थर से हमला, FIR दर्ज

 

solar pinal
solar pinal

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 खैरागढ़। गणेश विसर्जन के मौके पर रविवार सुबह ग्राम विचारपुर में विवाद हो गया। यहां पुरानी रंजिश को लेकर गांव के ही एक युवक पर पत्थर से जानलेवा हमला कर दिया गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, वहीं पुलिस ने आरोपी पर गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
Ad by study point kgh

 

जानकारी के अनुसार, विचारपुर निवासी लेखराम महार (40 वर्ष) गणेश प्रतिमा विसर्जन कर तालाब से लौट रहे थे। इसी दौरान गांव का ही पिताम्बर जंघेल (30 वर्ष) रास्ते में मिला और उसने लेखराम पर झूठी रिपोर्ट लिखवाने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। इसके बाद आरोपी ने अचानक पत्थर उठाकर लेखराम के सिर पर वार कर दिया।

 

हमले में लेखराम लहूलुहान हो गए और किसी तरह वहां से भागकर परिजनों को सूचना दी। उन्हें तत्काल छुईखदान अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल से पुलिस को मामले की सूचना दी गई, जिस पर थाना प्रभारी टीम के साथ मौके पर पहुंचे।fight

 

FIR दर्ज, आरोपी फरार

अस्पताल में घायल का मुलाहिजा करवाने के बाद पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपी पिताम्बर जंघेल पिता बुधराम जंघेल, निवासी विचारपुर के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296 (गाली-गलौज), 115(2) (हत्या का प्रयास) और 351(3) (गंभीर चोट पहुंचाना) के तहत अपराध दर्ज किया है।

 

घायल ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने गालियां दीं और जान से मारने की धमकी भी दी। अगर वह मौके से भागते नहीं, तो आरोपी डंडे से और गंभीर हमला कर सकता था

 

छुईखदान थाना पुलिस ने FIR क्रमांक 322/2025 दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।




खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!