Sun. Jul 19th, 2026

धान खरीदी केंद्र में अव्यवस्थाओं पर जिला सदस्य का सख्त रुख

District member takes a tough stand on the irregularities in the paddy procurement center धान खरीदी केंद्र में अव्यवस्थाओं पर जिला सदस्य का सख्त रुख
खबर शेयर करें..

धान खरीदी केंद्र में अव्यवस्थाओं पर जिला सदस्य का सख्त रुख

किसानों की समस्याएं सुनकर अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 खैरागढ़ //  ग्राम मड़ोदा स्थित धान खरीदी केंद्र में अव्यवस्था और किसानों को हो रही परेशानियों को लेकर जिला पंचायत सदस्य शताक्षी देवव्रत सिंह ने मंगलवार को स्थल निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान क्षेत्रीय किसानों ने उन्हें धान खरीदी में आ रही विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। किसानों ने बताया कि धान के टोकन कटने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सुबह से शाम तक केंद्र में समय बिताने के बावजूद उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है।

 

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

किसानों की पीड़ा सुनकर शताक्षी सिंह ने नाराज़गी जताई और संबंधित अधिकारियों को तत्काल समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन की लचर व्यवस्था के कारण किसानों को धान बिक्री के टोकन प्राप्त करने से लेकर गेहूं व चना बीज वितरण तक में अनेक कठिनाइयाँ उठानी पड़ रही हैं।

 

बीज वितरण को लेकर भी शताक्षी सिंह ने तीखे सवाल उठाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जरूरतमंद किसानों को प्राथमिकता मिले, न कि किसी विशेष व्यक्ति या राजनीतिक समूह को लाभ पहुँचाया जाए।

उन्होंने कहा “किसान हमारी रीढ़ हैं, उनके साथ किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।”District member takes a tough stand on the irregularities in the paddy procurement center धान खरीदी केंद्र में अव्यवस्थाओं पर जिला सदस्य का सख्त रुख

अपने जनप्रतिनिधि को समस्याओं पर मुखर देख किसानों में संतोष और उम्मीद की भावना दिखाई दी।

निरीक्षण के दौरान शताक्षी सिंह के साथ मन्नू वर्मा, सतीश वर्मा, बफरा से लाला, अनिल सेन, नित्य शरण सिंह, राम कुमार वर्मा सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित थे।

District member takes a tough stand on the irregularities in the paddy procurement center




खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg