Wed. Jul 29th, 2026

कांग्रेस की अंदरूनी खींचतान, विधायक यशोदा व पूर्व अध्यक्ष चेतन को कारण बताओ नोटिस

congress
खबर शेयर करें..

कांग्रेस की अंदरूनी खींचतान, विधायक यशोदा व पूर्व अध्यक्ष सचेतन को कारण बताओ नोटिस

 खबर डेस्क खबर 24×7 खैरागढ़-गंडई क्षेत्र की राजनीति में नया विवाद उस समय उभर आया, जब ब्लाक कांग्रेस कमेटी गंडई में जिला-केसीजी ने विधायक यशोदा वर्मा और पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष चेतन देवांगन को कारण बताओ सूचना जारी कर दिया।

कमेटी के अध्यक्ष भिज्ञेश यादव ने बताया कि नगर पंचायत गंडई के अध्यक्ष लाल टाकेश्वर शाह के संज्ञान में यह बात आई कि विधायक वर्मा ने मार्च 2025 से अब तक की प्रशासनिक जानकारी के लिए सीधे मुख्य नगर पालिका एवं अधिकारी को पत्र लिखा, जबकि कांग्रेस के निर्वाचित अध्यक्ष मौजूद होने के बावजूद उनसे चर्चा नहीं की गई। इसी तरह चेतन देवांगन द्वारा भी आरटीआई आवेदन प्रस्तुत किए जाने पर संगठन ने नाराजगी जताई।

बैठक में माना गया सीधे जानकारी लेना निंदनीय 

23 नवंबर को ब्लाक कांग्रेस कमेटी की आपात बैठक में इस पूरे प्रकरण पर गंभीर चर्चा हुई। सर्वसम्मति से यह माना गया कि पार्टी के आंतरिक ढांचे और अनुशासन को दरकिनार करते हुए सीधे अधिकारियों से जानकारी लेने की कोशिश निंदनीय है और इससे संगठन की प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचती है।congress

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

 

कमेटी ने स्पष्ट किया कि कांग्रेस के निर्वाचित पदाधिकारियों को दरकिनार कर ऐसी कार्रवाई करना अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है। निष्कर्ष के आधार पर विधायक वर्मा और चेतन देवांगन दोनों को तीन दिनों के भीतर स्पष्टीकरण देने नोटिस जारी किए हैं।




खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg