Wed. Jul 1st, 2026

कूलर का तार में आया करेंट..चपेट में आने से युवक चिपका और सर के बल गिरने से हुई मौत

electricity shock karant IMG-
खबर शेयर करें..

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 गंडई पंडरिया// नगर पंचायत गंडई के वार्ड नम्बर 03 मुस्लिम मुहल्ला निवासी अनिल श्रीवास पिता महेश श्रीवास उम्र 28 वर्ष की सोमवार 21 अगस्त को करेंट से मौत हो गई।

गंडई थाना प्रभारी शिव शंकर गेंदले से मिली जानकारी अनुसार मृतक अनिल श्रीवास सुबह 10 बजे जब नहाकर आया तब गीले कपड़े सुखाने के लिए जा रहा था इसी दौरान कूलर का तार कही पर कटा हुआ था जिसमे उसका हाथ टच हो गया जिसमे वह चिपक गया । जब पीड़ित बचाव के लिए आवाज लगाया तो पास में रहने वाले संजय श्रीवास जो इलेक्ट्रीशियन है, वह घर का लाइन काटा।electricity shock karant IMG-

जानकारी होते ही घर और मुहल्ले मे हड़कम्प मच गया आनन फानन में युवक को दोपहर 11 बजे पुलिस की 112 गाड़ी से गंडई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक अपनी मां भूरी बाई श्रीवास के साथ रहता था। आवास योजना के तहत मकान बन रहा था, जिसका सिर्फ कालम निकला हुआ था, और घटना हो गई।

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

पीड़ित परिवार के लिए आफत आ गई। इधर घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर हास्पिटल पहुची और पंचनामा तैयार कर लाश को पोस्टमार्टम कराने 20 किलो मीटर दूर ब्लॉक मुख्यालय छुईखदान भेजा गया, वही शव का पोस्टमार्टम करने के बाद शाम परिजनों को सौप दिया गया।


Rohit dewangan-gandai
रिपोर्ट : रोहित देवांगन, गंडई
विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें..6267204197


लगातार खबर24×7 के समाचार से जुड़े रहने सोशल मिडिया में जुड़े.. आपको मिलेंगे हर अपडेट….. फेसबुक FACEBOOK में लाइक व फालो करें.. . ट्विटर TWITER में फालो करें….टेलीग्राम TELEGRAM में हमारे ग्रुप से जुड़े.. GOOGLE NEWS पर फालो करें 


खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg