Breaking
Sat. Mar 28th, 2026

विद्यार्थियों ने दिया गया शानदार एडवांस रिदमिक योगासन की प्रस्तुति

खबर शेयर करें..

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 अम्बागढ़ चौकी। डोंगरगांव में नव निर्मित “मां बम्लेश्वरी शांति उद्यान” के योगा जोन में स्थापित योग ऋषि महर्षि पतंजलि के नव निर्मित मुर्ति का अनावरण माननीय विधायक दलेश्वर साहू, अध्यक्ष छ,ग, राज्य ग्रामीण एवं पिछड़ा वर्ग विकास प्राधिकरण (केबिनेट मंत्री दर्जा) एवं उनके धर्म पत्नीश्रीमती जयाश्री के द्वारा किया गया। पश्चात रंजन साहू योग शिक्षक व आयुर्वेदाचार्य बांधाबाजार के द्वारा योगाभ्यास करवाया गया।

इसके बाद अशोक कुमार साहू योग शिक्षक माहुद मचान्दुर, चौकी ब्लाक के विद्यार्थियों कु.अपर्णा, कु.बुदधरत्ना, कु.लीना, कु.छाया, कु.श्वेता, कु.दिव्या, कु.जिज्ञासा, कु.चंचल, कु.प्रेरणा निर्मल, कु.रोशनी, हिमेश सुखदेवे, आदित्य बोरकर, रितिक, आरुष, आदर्श, विवेक, वरुण तथा डेविड के द्वारा बहुत ही शानदार एडवांस रिदमिक योगासन का प्रदर्शन किया गया। अन्य विकास खंडों से आये योग साधकों का एवं माहुद के योग के बच्चों का विधायक साहू के द्वारा सम्मान किया गया।

solar pinal
solar pinal

इस योग सत्र में बड़ी संख्या में डोंगरगांव के गणमान्य नागरिक गणों के अलावा अशोक वर्मा पतंजलि योग समिति के जिला उपाध्यक्ष, डोंगरगढ़ के योग साधक गण, इंदु साहू जिला पंचायत सदस्य, हीराभाई निषाद अध्यक्ष नगर पंचायत डोंगरगांव, दादू सिंह पाल मुख्य नगर पालिका अधिकारी डोंगरगांव, किशोर बोहरा पार्षद एवं अन्य पार्षद गण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन पंचू राम साहू अध्यक्ष पतंजलि योग समिति हरिद्वार जिला ईकाई राजनांदगांव के द्वारा किया गया।

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
Ad by study point kgh

ashish kasar ambagarh chauki
रिपोर्ट : आशीष कसार, अम्बागढ़ चौकी
विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें..94024134216


लगातार खबर24×7 के समाचार से जुड़े रहने सोशल मिडिया में जुड़े… आपको मिलेंगे हर अपडेट….. फेसबुक FACEBOOK में लाइक व फालो करें.. . ट्विटर TWITER में फालो करें….टेलीग्राम TELEGRAM में हमारे ग्रुप से जुड़े.. GOOGLE NEWS पर फालो करें 


खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
खैरागढ़ में चैत्र नवरात्र की तैयारी पूरी, कल होगी ज्योति कलश स्थापना खैरागढ़। नगर सहित पूरे क्षेत्र के देवी मंदिरों में चैत्र नवरात्र को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बुधवार से प्रारंभ हो रहे वासंती नवरात्रि के अवसर पर शहर के प्रमुख मां दंतेश्वरी माता मंदिर, मां शीतला मंदिर सहित सभी देवी मंदिरों में ज्योति कलश की स्थापना की जाएगी। मां दंतेश्वरी मंदिर के पुजारी डॉ. मंगलानंद झा ने बताया कि यह मंदिर खैरागढ़ का सबसे प्राचीन देवी मंदिर है, जहां हर वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु नवरात्रि के दौरान पहुंचते हैं। उन्होंने बताया कि चैत्र प्रतिपदा से हिंदू नववर्ष की भी शुरुआत होती है और इस बार विक्रम संवत 2083 का नाम ‘रुद्र’ संवत्सर रहेगा। उन्होंने नवरात्रि के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वर्ष में चार नवरात्रि होती हैं, लेकिन आश्विन और चैत्र नवरात्रि विशेष रूप से प्रमुख मानी जाती हैं। चैत्र नवरात्रि को वासंती नवरात्रि भी कहा जाता है। मुहूर्त को लेकर फैली भ्रांतियों पर उन्होंने स्पष्ट किया कि ज्योति प्रज्वलन का कोई विशेष मुहूर्त नहीं होता, बल्कि कलश स्थापना, नवग्रह, गौरी-गणेश, सप्तमातृका, षोडश मातृका और योगिनी की स्थापना के लिए निश्चित समय होता है। मां दंतेश्वरी मंदिर में दोपहर 12 बजे से 1 बजे के बीच विधिवत पूजा-अर्चना के साथ कलश स्थापना की जाएगी। इसके बाद शाम के समय श्रद्धालु अपने नाम से स्थापित ज्योति कलश प्रज्वलित करेंगे। मंदिर प्रबंधन के अनुसार मां दंतेश्वरी मंदिर में इस वर्ष करीब 330 ज्योति कलश स्थापित किए जाएंगे, जबकि इतवारी बाजार स्थित मां शीतला मंदिर में लगभग 250 ज्योति कलश स्थापित होंगे। खास बात यह है कि मां दंतेश्वरी मंदिर में देश ही नहीं, बल्कि विदेशों से भी श्रद्धालु अपनी आस्था के अनुसार ज्योति प्रज्वलित करवाते हैं। अबू धाबी, जर्मनी और कनाडा जैसे देशों में रह रहे श्रद्धालु भी मंदिर से जुड़े रहते हैं और नवरात्रि में अपनी सहभागिता निभाते हैं। चैत्र नवरात्रि को लेकर पूरे खैरागढ़ में भक्ति और उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।