मां बमलेश्वरी पदयात्रा सेवारथ को अध्यक्ष खुसरो ने मां गंगई मंदिर से किया रवाना
छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 गंडई पंडरिया // डोंगरगढ़ चैत्र नवरात्रि के दौरान मां बमलेश्वरी पदयात्रा करने वाले हजारों भक्तों के लिए युवा कांग्रेस गंडई के टीम एवं स्थानीय कांग्रेसी कार्यकर्ताओं/पदाधिकारियों द्वारा सेवाभाव के उद्देश्य से स्वयं का वाहन पदयात्रियों की सेवा के लिए सोमवार 23 मार्च से समर्पित रहेंगे।
24 घंटे सेवा में समर्पित
इस सेवारथ वाहन क्रमांक सीजी 08 ए डब्लू 9387 में फल, पानी, चाय, चिकित्सा, सहित लाने ले जाने की निः शुल्क सुविधा और अन्य सुविधाएं उपलब्ध रहेगी। युवा कांग्रेस के शहर अध्यक्ष अमन सोनी ने बताया कि पार्टी के शीर्ष नेताओं जिसमे नवाज खान, लाल टारकेश्वर शाह खुसरो, भिगेश यादव के मार्गदर्शन एवं सहयोग से सोमवार 23 मार्च पंचमी के दिन से अष्टमी के दिन तक 24 घंटा गंडई से खैरागढ़ तक सेवा में वाहन समर्पित रहेगा।![]()
यह भी पढ़ें : बिना बैच नंबर के 80 बोरी पानी पाउच को किया गया सीज, जाँच के लिए लिया नमूना

इस वाहन में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता हर समय उपलब्ध रहेगा। नगर पंचायत अध्यक्ष लाल टारकेश्वर शाह खुसरो ने इस वाहन में माता की चुनरी बांधकर मां गंगई मंदिर प्रांगण से रवाना किया गया। इस दौरान किसान नेता रणजीत सिंह चंदेल, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष भिगेश यादव, युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष मोहसिन खान, पार्षद दिलीप ओगरे,अमन सोनी, प्रदीप जायसवाल, वेदांत यदु, संतोष सोनी, अजमत उल्लाह सहित कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें.. 7415791636


