हल्दीराम सहित कई रेस्टोरेंट में खाद्य विभाग के अधिकारियों ने मारा छापा
छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में त्योहारों से पहले मिलावटी और घटिया गुणवत्ता वाले खाद्य पदार्थों पर लगाम लगाने के लिए खाद्य विभाग एक्शन मोड में है। इसी कड़ी में आज शंकर नगर स्थित प्रसिद्ध हल्दीराम रेस्टोरेंट में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने दबिश दी। इस दौरान टीम ने मिठाइयों के नमूने जब्त किए हैं।
इससे पहले भी खाद्य विभाग की टीम ने तेलीबांधा क्षेत्र स्थित स्वीट हट एंड बेकर्स दुकान में छापा मारा था। वहां भी खाने-पीने की सामग्री के सैंपल लेकर उन्हें जांच के लिए भेजा गया है।![]()
खाद्य विभाग की यह कार्रवाई ‘बने खाबो-बने रहिबो’ विशेष जांच अभियान के तहत की गई। टीम अलग-अलग जगह दबिश देकर सैंपलों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेज रही है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
लगातार खबर24×7 के समाचार से जुड़े रहने सोशल मिडिया में जुड़े… आपको मिलेंगे हर अपडेट….. फेसबुक FACEBOOK में लाइक व फालो करें.. . ट्विटर TWITER में फालो करें….टेलीग्राम TELEGRAM में हमारे ग्रुप से जुड़े.. GOOGLE NEWS पर फालो करें यूटूब चैनल को सब्स्क्राइब करें..



![whatsapp-seeklogo[1]](https://khabar24x7.in/wp-content/uploads/2026/06/whatsapp-seeklogo1-300x89.png)

