Wed. Jul 15th, 2026

फर्जी बैंक संचालित करने वाले गिरोह का पर्दाफाश..

फर्जी बैंक संचालित करने वाले गिरोह का पर्दाफाश..
खबर शेयर करें..

छत्तीसगढ़  खबर डेस्क खबर 24×7 सक्ती // पुलिस ने बड़े स्कैम का खुलासा किया है। सक्ती पुलिस ने किया पर्दाफाश करते प्रदेश के कई जिलों में फर्जी बैंक संचालित करने वाले गिरोह के आरोपी को गिरफ्तार किया है। 

दरअसल SBI बैंक का फर्जी शाखा प्रदेश भर मे खोला गया था।  

प्रदेश के कई जिलों में फर्जी बैंक संचालित करने वाले गिरोह  ने रायपुर , बिलासपुर, दुर्ग , लोरमी जांजगीर, बलौदाबजार ,सारंगढ़ और सक्ती जिले में  भारतीय स्टेट बैंक (SBI) का फर्जी ब्रांच खोला था। 

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

SBI का फर्जी बैंक संचालित करने वाला एक आरोपी को गिरफ्तार करते हुए  ठगी के गिरोह में 8 अन्य आरोपियों की संलिप्तता तलाश में पुलिस जुट गई है। 

फर्जी बैंक संचालित करने वाले गिरोह का पर्दाफाश..
आरोपी द्वारा खोले फर्जी SBI ब्रांच

सक्ती जिले के मालखरौदा थाना क्षेत्र के ग्राम छपोरा में फर्जी बैंक का शाखा खोला गया था। और बैंक मे नौकरी लगाने के नाम पर लाखों का ठगी किया गया था। स्टेट बैंक आफ इंडिया  (SBI) मे नौकरी लगाने का झांसा देकर फर्जी शाखा मे ट्रेनिंग दिया जाता था।  

पीलिस ने बताया की गिरफ्तार आरोपी अनिल भास्कर सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले का निवासी है  यही नहीं गिरफ़्तार आरोपी पहले भी नौकरी के नाम पर ठगी कर चुका है। बताया की प्रदेश के अन्य जिलों में भी आरोपी के खिलाफ ठगी के कई मामले दर्ज है। 




खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg