Breaking
Sat. Mar 28th, 2026

82 हजार करोड़ रूपया का कर्ज कैसे चुकाएगी सरकार ? नहीं बताया गया बजट में..भरोसे का नहीं धोखे का है बजट: नवीन

खबर शेयर करें..

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 डोंगरगढ़// छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे)के प्रदेश महासचिव व प्रदेश कोर कमेटी सदस्य नवीन अग्रवाल ने भूपेश सरकार के आखरी बजट 2023 पर पार्टी की ओर से अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा यह बजट आमदनी अठन्नी खर्चा रुपया जैसा है।

अग्रवाल ने विधानसभा में विपक्ष के नेताओं के एक सवाल में लिखित जवाब देते हुए खुद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बताया कि जनवरी 2023 के स्थिति में राज्य सरकार पर 82.125 हजार करोड़ रूपया का ऋण है। बजट पेश करते समय सरकार इस ऋण को कैसे चुकाएगी ? सरकार के पास आए के कौन कौन से साधन होंगे ?

solar pinal
solar pinal

बजट में नहीं बताया गया, यही हाल रहा तो छत्तीसगढ़ सरकार आने वाले समय में दिवालिया के कगार में पहुंच जाएगी । सरकार के पास छत्तीसगढ़ को कैसे विकसित राज्य बनाया जाए तत्संबंध में कोई रोडमैप नहीं है। बजट में मेडिकल कालेज बनाने की घोषणा हुई पर वह किस मद से बनेगा ? और कब तक बनेगा ? उसका सरकार ने कुछ नहीं बताया।

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
Ad by study point kgh

बेरोजगारों को भत्ता देने की घोषणा किया बेरोजगारों को बीते 4 वर्षों का भत्ता दिया जाना है पर सरकार ने उसपर भी कटौती कर दिया है। वही सरकार ने बेरोजगारों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के संबंध में भी कुछ नहीं बताया। सौर्य ऊर्जा और बिजली में गांव ग्रामीण को आत्म निर्भर बनाने के संदर्भ बजट में कोई प्रावधान नहीं दिखा ।

कहा कि कुल मिलाकर सरकार ने बजट के नाम पर औपचारिक घोषणा की है, चुनाव को ध्यान में रखकर लोक लुभावना बजट प्रस्तुत किया किया गया है जो कि अविश्वनीय है। भूपेश सरकार का यह बजट भरोसे का नहीं बल्कि धोखे का है।


खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
खैरागढ़ में चैत्र नवरात्र की तैयारी पूरी, कल होगी ज्योति कलश स्थापना खैरागढ़। नगर सहित पूरे क्षेत्र के देवी मंदिरों में चैत्र नवरात्र को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बुधवार से प्रारंभ हो रहे वासंती नवरात्रि के अवसर पर शहर के प्रमुख मां दंतेश्वरी माता मंदिर, मां शीतला मंदिर सहित सभी देवी मंदिरों में ज्योति कलश की स्थापना की जाएगी। मां दंतेश्वरी मंदिर के पुजारी डॉ. मंगलानंद झा ने बताया कि यह मंदिर खैरागढ़ का सबसे प्राचीन देवी मंदिर है, जहां हर वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु नवरात्रि के दौरान पहुंचते हैं। उन्होंने बताया कि चैत्र प्रतिपदा से हिंदू नववर्ष की भी शुरुआत होती है और इस बार विक्रम संवत 2083 का नाम ‘रुद्र’ संवत्सर रहेगा। उन्होंने नवरात्रि के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वर्ष में चार नवरात्रि होती हैं, लेकिन आश्विन और चैत्र नवरात्रि विशेष रूप से प्रमुख मानी जाती हैं। चैत्र नवरात्रि को वासंती नवरात्रि भी कहा जाता है। मुहूर्त को लेकर फैली भ्रांतियों पर उन्होंने स्पष्ट किया कि ज्योति प्रज्वलन का कोई विशेष मुहूर्त नहीं होता, बल्कि कलश स्थापना, नवग्रह, गौरी-गणेश, सप्तमातृका, षोडश मातृका और योगिनी की स्थापना के लिए निश्चित समय होता है। मां दंतेश्वरी मंदिर में दोपहर 12 बजे से 1 बजे के बीच विधिवत पूजा-अर्चना के साथ कलश स्थापना की जाएगी। इसके बाद शाम के समय श्रद्धालु अपने नाम से स्थापित ज्योति कलश प्रज्वलित करेंगे। मंदिर प्रबंधन के अनुसार मां दंतेश्वरी मंदिर में इस वर्ष करीब 330 ज्योति कलश स्थापित किए जाएंगे, जबकि इतवारी बाजार स्थित मां शीतला मंदिर में लगभग 250 ज्योति कलश स्थापित होंगे। खास बात यह है कि मां दंतेश्वरी मंदिर में देश ही नहीं, बल्कि विदेशों से भी श्रद्धालु अपनी आस्था के अनुसार ज्योति प्रज्वलित करवाते हैं। अबू धाबी, जर्मनी और कनाडा जैसे देशों में रह रहे श्रद्धालु भी मंदिर से जुड़े रहते हैं और नवरात्रि में अपनी सहभागिता निभाते हैं। चैत्र नवरात्रि को लेकर पूरे खैरागढ़ में भक्ति और उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।