Sun. Jul 19th, 2026

आग में झुलसकर घायल हुए पति-पत्नी, सिविल अस्पताल में इलाज जारी

आग में झुलसकर घायल हुए पति-पत्नी, सिविल अस्पताल में इलाज जारी
खबर शेयर करें..

आग में झुलसकर घायल हुए पति-पत्नी, सिविल अस्पताल में इलाज जारी

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 खैरागढ़ //  ग्राम मदराकुही में एक दर्दनाक हादसा हुआ, जहां पति-पत्नी आग में झुलस गए। दोनों को सिविल अस्पताल खैरागढ़ में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

मामला खैरागढ़ ब्लॉक के ग्राम मंन्द्राकुही का है जहां राजकुमार साहू 36 वर्ष नाम का एक व्यक्ति जो लंबे समय से शराब की लत में डूबा हुआ था रोजाना की तरह 18 जुलाई की सुबह से ही नशे में धुत था। नशे की हालत में वह अपनी पत्नी ममता साहू 35 वर्ष से झगड़ने लगा। यह झगड़ा कोई नया नहीं था लेकिन इस बार पत्नी की सहनशक्ति जवाब दे गई। दोपहर करीब 2 बजे ममता ने खुद पर आग लगा ली। चीख-पुकार मची तो पति राजकुमार दौड़ा लेकिन नशे में वह भी कुछ समझ नहीं पाया और आग बुझाने के बजाय खुद भी चपेट में आ गया। देखते ही देखते घर के अंदर पति-पत्नी दोनों जलने लगे। बच्चों की चीख सुनकर पड़ोसी पहुंचे और उन्हें तत्काल खैरागढ़ सिविल अस्पताल लाया गया। 

घायलों को 108 से लाया गया अस्पताल

घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से अस्पताल लाया गया। लेकिन हालत नाजुक होने के चलते राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। 

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

आग लगने का कारण अज्ञात

आग लगने का कारण अभी तक अज्ञात है और पुलिस जांच कर रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और जल्द ही आग लगने के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।आग में झुलसकर घायल हुए पति-पत्नी, सिविल अस्पताल में इलाज जारी

इसे भी पढ़ें : खाद्य विभाग की अवैध घरेलू गैस सिलेंडर पर कार्रवाई,1619 नग गैस सिलेंडर जब्त

पुलिस जांच जारी

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। पुलिस आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए जांच कर रही है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है।




खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg