Breaking
Sat. Mar 28th, 2026

गंडई पुलिस की पहल: पुलिस एवं जनता के मध्य प्रथम कड़ी ग्राम कोटवारो का किया गया सम्मान

खबर शेयर करें..

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 गंडई पंडरिया// पुलिस एवं आम जन के मध्य ग्राम कोटवार एक सेतु की भूमिका सदियों से निभाते आ रहे है जो पुलिस के ग्राम गस्म विवेचना एवं अन्य कार्यो में कंधे से कंधा मिलाकर सहयोग करते है कोविड महामारी के समय भी ग्राम कोटवारों के द्वारा शासन-प्रशासन के नियमों को आम जन तक पहुचाने में अग्रणी भूमिका रही थी।

पुलिस एवं ग्रामीणों के मध्य प्रथम कड़ी के रूप में काम करने वाले ग्राम कोटवारों का सम्मान करने पुलिस अधीक्षक खैरागढ़-छुईखदान-गंडई अंकिता शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नेहा पाण्डेय के द्वारा निर्देश प्राप्त हुये थे।

solar pinal
solar pinal

जिसके परिपालन में पुलिस अनुविभागीय अधिकारी प्रशांत खाण्डे की उपस्थिति एवं दिशा निर्देश में 05 मार्च को थाना परिसर गंडई में थाना क्षेत्र के ग्राम कोटवारो का सम्मेलन कर उनके कार्यो की सराहना करते हुये उनके वर्दी में उनका नाम पट्टीका सम्मान के साथ लगाया गया और आगे भी पुलिस के साथ इसी तरह क्षेत्र में अपराधिक गतिविधियों के रोकथाम शासन-प्रशासन के नियमो का पालन कराने सहयोग करने बताया गया। उक्त कार्यक्रम में थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल शर्मा व थाना गंडई पुलिस स्टाॅप एवं थाना क्षेत्र के ग्राम कोटवार उपस्थित रहे।

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
Ad by study point kgh

Rohit dewangan-gandai
रिपोर्ट : रोहित देवांगन ,गंडई
विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें..7415791636


खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
खैरागढ़ में चैत्र नवरात्र की तैयारी पूरी, कल होगी ज्योति कलश स्थापना खैरागढ़। नगर सहित पूरे क्षेत्र के देवी मंदिरों में चैत्र नवरात्र को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बुधवार से प्रारंभ हो रहे वासंती नवरात्रि के अवसर पर शहर के प्रमुख मां दंतेश्वरी माता मंदिर, मां शीतला मंदिर सहित सभी देवी मंदिरों में ज्योति कलश की स्थापना की जाएगी। मां दंतेश्वरी मंदिर के पुजारी डॉ. मंगलानंद झा ने बताया कि यह मंदिर खैरागढ़ का सबसे प्राचीन देवी मंदिर है, जहां हर वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु नवरात्रि के दौरान पहुंचते हैं। उन्होंने बताया कि चैत्र प्रतिपदा से हिंदू नववर्ष की भी शुरुआत होती है और इस बार विक्रम संवत 2083 का नाम ‘रुद्र’ संवत्सर रहेगा। उन्होंने नवरात्रि के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वर्ष में चार नवरात्रि होती हैं, लेकिन आश्विन और चैत्र नवरात्रि विशेष रूप से प्रमुख मानी जाती हैं। चैत्र नवरात्रि को वासंती नवरात्रि भी कहा जाता है। मुहूर्त को लेकर फैली भ्रांतियों पर उन्होंने स्पष्ट किया कि ज्योति प्रज्वलन का कोई विशेष मुहूर्त नहीं होता, बल्कि कलश स्थापना, नवग्रह, गौरी-गणेश, सप्तमातृका, षोडश मातृका और योगिनी की स्थापना के लिए निश्चित समय होता है। मां दंतेश्वरी मंदिर में दोपहर 12 बजे से 1 बजे के बीच विधिवत पूजा-अर्चना के साथ कलश स्थापना की जाएगी। इसके बाद शाम के समय श्रद्धालु अपने नाम से स्थापित ज्योति कलश प्रज्वलित करेंगे। मंदिर प्रबंधन के अनुसार मां दंतेश्वरी मंदिर में इस वर्ष करीब 330 ज्योति कलश स्थापित किए जाएंगे, जबकि इतवारी बाजार स्थित मां शीतला मंदिर में लगभग 250 ज्योति कलश स्थापित होंगे। खास बात यह है कि मां दंतेश्वरी मंदिर में देश ही नहीं, बल्कि विदेशों से भी श्रद्धालु अपनी आस्था के अनुसार ज्योति प्रज्वलित करवाते हैं। अबू धाबी, जर्मनी और कनाडा जैसे देशों में रह रहे श्रद्धालु भी मंदिर से जुड़े रहते हैं और नवरात्रि में अपनी सहभागिता निभाते हैं। चैत्र नवरात्रि को लेकर पूरे खैरागढ़ में भक्ति और उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।