Breaking
Wed. Jul 16th, 2025

VIDEO: हाथों में नारे लिखी तख्तियां और आईना लेकर PWD का JCC ने किया घेराव..नवीन ने कहा भ्रष्टाचार का दिखाया आईना

हाथों में नारे लिखी तख्तियां और आईना लेकर PWD का JCC ने किया घेराव..नवीन ने कहा भ्रष्टाचार का दिखाया आईना
खबर शेयर करें..

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 राजनांदगांव। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जोगी के कार्यकर्ताओ ने प्रदेश महासचिव नवीन अग्रवाल के नेतृत्व में लोक निर्माण में प्रदर्शन करते हुए हाथों में नारे लिखी तख्तियां और आईना लेकर विभाग का घेराव कर, कार्यपालन अभियंता को भ्रष्टाचार का आईना दिखाया जिसमें ठेकेदार से कमीशन लेने वाले भ्रष्टाचारियों का चेहरा साफ दिखाई दिया। JCC, PWD

जनता कांग्रेस जोगी के प्रदेश महासचिव और कोर कमेटी सदस्य नवीन अग्रवाल ने बताया कि हाल ही में चित्रकोट कंट्रक्सन कंपनी दुर्ग द्वारा बेलरगोंदी से सीताकासा तक सड़क का निर्माण निम्न स्तर के GSB, WMM, डामर जैसे मटेरियल से किया गया है जो गुणवत्ताहीन है ।हाथों में नारे लिखी तख्तियां और आईना लेकर PWD का JCC ने किया घेराव..नवीन ने कहा भ्रष्टाचार का दिखाया आईना

Sachin patel study point

जांच को लेकर बीते माह की गई थी शिकायत..

मगर ठेकेदारों से कमीशन डकार, भ्रष्टाचार कर कुंभकर्णी नींद में सो रहे कार्यपालन अभियंता ने आज तक हमारे समक्ष कोई जांच नही करवाई है। इसलिए ठेकेदार से कमीशन खाने वाले विभाग को भ्रष्टाचार का आईना दिखाया जिसमे कमीशनखोर भ्रष्टाचारियों का चेहरा साफ देखा जा सकता है।

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
      यह भी पढ़ेंमॉर्निंग वॉक के लिए निकली महिला..गड्ढे में गिर गई..संदेहास्पद मौत..पुलिस जांच में जुटी

बेलरगोंदी से सीताकासा तक सड़क की

जीएसबी की मोटाई और ग्रेडियेशन की जांच ,डब्ल्यूएमएम की मोटाई एवं ग्रेडियेशन की जांच, डामर की मोटाई ग्रेडियेशन और मात्रा की जांच मेरे समक्ष करवाए जाने की मांग की गई है।.JCC, PWD

इन बिन्दुओ पर जाँच नहीं होने पर जारी रहेगा क्रमबद्ध प्रदर्शन

शहर जिलाध्यक्ष शमशुल आलम ने कहा कि लोकनिर्माण विभाग अब भ्रष्टाचार निर्माण विभाग बन के रह गया है यह रोज नए नए भ्रष्टाचार का उजागर होता है हम हमेशा भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाते रहे है और आगे भी उठाते रहेंगे जनता कांग्रेस छ.ग(जे)जब जब कही पे भी गरीबों को मजदूरों को किसानों को महिलाओं को परेशानी हुई है तब तब उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर उनकी लड़ाई को लड़ा है और आगे भी लड़ेगी।

     यह भी पढ़ें: VIDEO: जवानों को नुकसान पहुंचाने नक्सलियों साजिश..कातुलझोरा जंगल में प्लांट किया था IED.. किया डिफ्यूज

आज के कार्यक्रम में प्रदेश महासचिव नवीन अग्रवाल, शहर जिलाध्यक्ष शमशुल आलम, विनोद पुराम, हेमंत साहू, रामसिंघ निषाद, जसवंत साहू, लोकेश्वर साहू,  सुखदेव साहू, देवेंद्र कंवर, अजित चंद्रवंशी, नंदकिशोर साहू, गिरधारी कोर्राम, खिलवान साहू, कमल यादव, हितेंद्र साहू, अनिल, गोविंद, हरीश, अमीत, विजेंद्र, कमलेश, सागर, सूरज, किशन, हीरा आदि बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

.


kishor soni 2
 किशोर सोनी , राजनांदगाव 
विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें..9407957001


खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!