नगर निगम का बाबू बनकर ₹8.17 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार
Rajnandgoan News: राजनांदगांव // अटल आवास एवं हाउसिंग बोर्ड में मकान दिलाने के नाम पर लोगों को झांसे में लेकर लाखों रुपये की ठगी करने वाले एक शातिर आरोपी को बसंतपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी स्वयं को नगर निगम राजनांदगांव का कर्मचारी और बाबू बताकर लोगों का विश्वास जीतता था और अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से गहरी पहचान होने का दावा कर सरकारी योजना का लाभ दिलाने के नाम पर रकम वसूलता था।
पुलिस के अनुसार आरोपी योगेश्वर पाण्डे उर्फ सोनू पाण्डे (40 वर्ष) निवासी ग्राम मोहतरा थाना लोरमी जिला मुंगेली तथा वर्तमान में इन्द्रप्रस्थ कॉलोनी रायपुर में रह रहा था। आरोपी के खिलाफ थाना बसंतपुर में धोखाधड़ी का मामला दर्ज होने के बाद वह लंबे समय से फरार चल रहा था।
यह भी पढ़ें : श्रमिक ध्यान दें: 30 जून तक e-KYC जरुरी वरना नहीं मिल पायेगा योजनाओ के लाभ
प्रार्थी ईशनिवय सिंह परिहार ने पुलिस को बताया कि दिसंबर 2024 में वह अपने मित्र प्रकाश कौशिक के साथ अटल आवास योजना के तहत मकान की जानकारी लेने नगर निगम पहुंचे थे। इसी दौरान उनकी मुलाकात योगेश्वर पाण्डे से हुई।
यह भी पढ़ें : सेवा सेतु में 86 से बढ़कर 441 शासकीय सेवाएं एक ही ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर
आरोपी ने खुद को नगर निगम का बाबू बताते हुए अटल आवास और हाउसिंग बोर्ड में मकान दिलाने का भरोसा दिलाया। आरोपी ने अधिकारियों और नेताओं से करीबी संबंध होने का दावा करते हुए कई लोगों को निर्माणाधीन मकान दिखाए और जल्द आवंटन कराने का आश्वासन दिया। उसके झांसे में आकर प्रार्थी सहित कई लोगों ने उसे रकम दी। जांच में सामने आया कि आरोपी ने इस तरह कुल 8 लाख 17 हजार रुपये की ठगी की। ![]()
यह भी पढ़ें : डोंगरगढ़ में कॉलेज जाने निकली नाबालिग छात्रा लापता, थाने में अपहरण का मामला दर्ज
तकनीकी साक्ष्यों से पहुंची पुलिस आरोपी तक
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी अंकिता शर्मा के निर्देशन में थाना प्रभारी एमन साहू के नेतृत्व में पुलिस टीम लगातार आरोपी की तलाश में जुटी रही। तकनीकी साक्ष्यों और लगातार पतासाजी के आधार पर पुलिस ने आरोपी को रायपुर से हिरासत में लिया।
पूछताछ में आरोपी ने लोगों से मकान दिलाने के नाम पर रकम लेनें और धोखाधड़ी करने की बात स्वीकार कर ली। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना बसंतपुर में धारा 318 (4) भारतीय न्याय संहिता के अंतर्गत मामला दर्ज कर उसे विधिवत गिरफ्तार किया। न्यायालय में पेश करने के बाद आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।



![whatsapp-seeklogo[1]](https://khabar24x7.in/wp-content/uploads/2026/06/whatsapp-seeklogo1-300x89.png)

