Thu. Aug 6th, 2026

Lok Sabha Chunav 2024: निर्वाचन आयोग ने किया चुनाव की तारीखों का ऐलान..7 चरणों मे होगा चुनाव..आचार संहिता लागू। देखें पूरा शेड्यूल

Lok Sabha Chunav 2024: निर्वाचन आयोग ने किया चुनाव की तारीखों का ऐलान..7 चरणों मे होगा चुनाव.. आचार संहिता लागू
खबर शेयर करें..

Lok Sabha Chunav 2024 नई दिल्ली:  : चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया है। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने आज मीडिया को संबोधित करते हुए लोकसभा चुनाव 2024 और चार राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी है। इसके साथ ही आज से देशभर में आचार संहिता भी लागू कर दी गई है। 

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि देशभर में लोकसभा चुनाव चरण में होगा। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार पहला चरण के लिए चुनाव , दूसरा चरण के लिए चुनाव , तीसरा चरण के लिए चुनाव , चौथा चरण के लिए चुनाव , पांचवा चरण के लिए चुनाव , छठवां चरण के लिए चुनाव , सातवां चरण के लिए चुनाव होगा।

1.82 करोड़ फर्स्ट टाइम वोटर

मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि देश में 29 साल तक के साढ़े 21 करोड़ वोटर युवा हैं. 1.82 करोड़ फर्स्ट टाइम वोटर हैं. ये सभी लोग अपना भविष्य तय करने के लिए वोट करेंगे।  इस देश में कुल मतदाता 96.8 करोड़ हैं।  जिनमें से 49.7 करोड़ पुरुष और 47 करोड़ महिलाएं हैं।  मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि हमारी टीम चुनाव के लिए तैयार हैं।  उन्होंने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर नारा देते हुए कहा कि चुनाव का पर्व, देश का गर्व।  उन्होंने कहा कि भारत में चुनाव लोकतंत्र का पर्व होता है। यह दुनिया का सबसे बड़ा चुनाव है।  भारत के चुनाव पर पूरी दुनिया की नज़र है।  हमारा वादा है कि हम राष्ट्रीय चुनाव इस तरह से कराएंगे जिससे विश्व मंच पर भारत की चमक बढ़ सके।

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

सीईसी राजीव कुमार ने कहा कि 16 जून को लोकसभा का कार्यकाल पूरा होगा।  हमारा हर चुनाव चुनौती और परीक्षा होता है।  सीईसी राजीव कुमार ने कहा कि करीब 50 करोड़ पुरुष 47 करोड़ से ज्यादा महिलाएं मतदान करेंगे।  1.8 करोड़ पहली बार मतदाता, 88.40 लाख दिव्यांग, 19.01 लाख सैनिक सुरक्षा कर्मी, 48000 थर्ड जेंडर वोटर्स हैं। उन्होंने कहा कि हम मतदाता सूची बनाने और सुधार की प्रक्रिया में भी राजनीतिक दलों का सहयोग लेते हैं।  ड्राफ्ट रोल दिखाकर राय लेकर हमने सबसे सॉलिड मतदाता सूची तैयार की है। Lok Sabha Chunav 2024: निर्वाचन आयोग ने किया चुनाव की तारीखों का ऐलान..7 चरणों मे होगा चुनाव.. आचार संहिता लागू

लोकसभा के साथ-साथ चार विधानसभा सिक्किम, उड़ीसा, अरुणाचल प्रदेश, आंध्र प्रदेश विधानसभा के लिए चुनाव की तारीखों का ऐलान किया गया है। 543 लोकसभा सीट के लिए चुनाव करायें जायेंगे।

ImageImageImageImageImageImageImage




खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg