Breaking
Wed. Apr 22nd, 2026

SIR के प्रारूप 07 में भ्रामक जानकारी, जीवित को बताया मृत, FIR की मांग 

SIR के प्रारूप 07 में भ्रामक जानकारी, जीवित को बताया मृत, FIR की मांग 
खबर शेयर करें..

SIR के प्रारूप 07 में भ्रामक जानकारी, जीवित को बताया मृत, FIR की मांग 

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 गंडई -पंडरिया// भारत निर्वाचन आयोग द्वारा कराए जा रहे SIR ( विशेष गहन पुनरीक्षण) में नाम काटने और जोड़ने को लेकर प्रशासन ने दिवाली के बाद से शुरू हुई इस अभियान को बीएलओ एवम अन्य कर्मचारियों के माध्यम से नगर मे सघन मुनादी भी कराया गया था आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से जमा कराए गए दस्तावेजों में जिसमे मतदाताओ ने अपना आवश्यक दस्तावेज देकर मतदाता सूची में अपना नाम का शुद्धिकरण के लिए आवेदन किया है। इसके लिए मतदाताओं ने अपना आधार कार्ड, दाखिला,मार्कसीट,2003 सर्वे सूची का लिस्ट सहित अन्य आवश्यक दस्तावेज दिए है।

 

solar pinal
solar pinal

सैकड़ो मतदाताओं को एसडीएम कार्यालय से जारी हुआ नोटिस

बता दे की एसआईआर शिविर के बाद दस्तावेजों का निरीक्षण किया गया और जिन मतदाताओं के दस्तावेजों में त्रुटिया पाई गई साथ ही जो मतदाता लगातार क्षेत्र में अधिक समय से गंडई में निवास नही कर रहे है,जो मृत हो चुके है,जो अन्यत्र अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वा चुके है ऐसे मतदाताओं एवम उनके परिचितो को अनुविभागीय कार्यालय से नोटिस जारी किया गया था, की वे अपना सही दस्तावेज 23 फरवरी से पहले तक जमा करवा दे। अंतिम सूची का प्रकाशन उसी दिन होगा।

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
Ad by study point kgh

SIR के प्रारूप 07 में भ्रामक जानकारी, जीवित को बताया मृत, FIR की मांग 

जीवित को मृत बताकर लगाया आपत्ति आवेदन

बता दे की नोटिस जारी होने के बाद नगर में हड़कंप मचा हुआ है जो वर्तमान में गंडई में निवास करते है जीवित है और समय समय में मतदान करने गंडई आते है के नामो को विलोपित करने के लिए गलत आवेदन दे दिया गया है।

मामले की जानकारी होने के बाद वार्ड 07 निवासी मोहम्मद अली ने गंडई थाने में 7 फरवरी शनिवार को लिखित आवेदन दिया गया है जिसमें बताया गया है कि वार्ड क्रमांक 07 निवासी पुष्पेंद्र निषाद पिता रामावतार निषाद के द्वारा निर्वाचन आयोग द्वारा कराए जा रहे एसआईआर (SIR) में एसडीएम के समक्ष फार्म 07 भरकर मृत्यु घोषित करके भ्रामक जानकारी देकर नाम विलोपित करने का कार्य किया जा रहा है संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने सब इंस्पेक्टर आर के टंडन को एफआईआर (FIR)के लिए लिखित आवेदन दिया है।

राजनीतिक लाभ लेने के दृष्टि से दे दिया गया गलत आवेदन

बता दे की नाम काटने को लेकर दिए गए गलत आवेदन को लेकर नगर में चर्चा का विषय बना हुआ हैं की राजनीतिक लाभ लेने के चलते जीवित को मृत और मतदाता को पलायन बताकर उनका नाम काटने के लिए आवेदन दे दिया गया है।

सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार जिनके द्वारा आपत्ति किए जाने की जानकारी सामने आ रही है उनका कहना है की मेरे नाम का फर्जी उपयोग करते हुए गलत तरीके से नाम विलोपित करने का आवेदन दिया गया है।

वार्ड 02 निवासी रिजवान खान का नाम भी कटने की जानकारी होने के बाद जानकारी मिलते ही वह अपना पूरा दस्तावेज बी एल ओ के पास जमा कराया गया है।

SIR के प्रारूप 07 में भ्रामक जानकारी, जीवित को बताया मृत, FIR की मांग 

जांच के बाद संबंधित पर करवाया जाए एफआईआर

पीड़ित मतदाताओं परिजनो और नगर वासियों का कहना है की जिन मतदाताओ को जबरदस्ती परेशान किया जा रहा है, ऐसे दोषी व्यक्तियों के ऊपर एफ आई आर किया जाना चाहिए। हमने एसआईआर में अपना सम्पूर्ण दस्तावेज सही तरीके से पेश कर दिया था। इसके बाद भी हमे नोटिस जारी हुआ है, जिसके कारण हमे अपने अन्य जरूरी काम न करके अतिरिक्त समय देते हुए पुनः अपना दस्तावेज बीएलओ के पास जमा करवाना पड़ रहा है। 

नगर पंचायत अध्यक्ष खुसरो पहुंचे पीएमश्री केंद्र

नगर पंचायत अध्यक्ष लाल टारकेश्वर शाह खुसरो को वार्ड पार्षदों एवं वार्ड वासियों के द्वारा नाम काटने एवं विलोपन संबंधी अन्य आपत्ति होने की जानकारी मिलने के पश्चात 7 फरवरी को दोपहर 11:00 बजे पीएम श्री विद्यालय में स्थित बीएलओ के पास अपनी टीम के साथी ब्लॉक अध्यक्ष मन्नू चंदेल, भिगेश यादव, पार्षद दिलीप ओगरे,पार्षद प्रतिनिधि मोहसिन खान, क्रांति ताम्रकार बूथ स्थल पहुंच गए।

मौके पर प्रभावित/पीड़ित मतदाताओं के द्वारा अध्यक्ष को अपनी समस्या बताया गया, ऐसे हितग्राही जो लगभग 30 से 40 सालों से जिनके परिवार यहां काबिज है जो लोकसभा ,विधानसभा में कई सालो से मतदाताओं के रूप में चिन्हित है ऐसे परिवारों का नाम विलोपन के लिए दिया गया है जो बहुत ही गलत एवं नींदनीय है, इस संबंध में अध्यक्ष खुसरो ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ता बीएलओ से सवाल-जवाब किया।

SIR के प्रारूप 07 में भ्रामक जानकारी, जीवित को बताया मृत, FIR की मांग 

अगर किसी व्यक्ति का नाम काटा जा रहा है तो संबंधित का मृत्यु प्रमाण पत्र कहां है, फार्म साथ में जानकारी भरकर देने वाले इसमें दोषी है उसे स्वयं जानकारी नहीं है जो दूसरों के लिए जानकारी दे रहा है, साथ ही जिसकी सभी दस्तावेज जमा किया जा चुका है उसका नाम से आपत्ति क्यों हो रही है इस पर बीएलओ के द्वारा संतोषजनक जवाब न मिलने से अध्यक्ष खुसरो ने एसडीएम अविनाश ठाकुर से चर्चा किया जिस पर प्रशासनिक अधिकारी ने नगर पंचायत गंडई में सभी मतदाता से वार्तालाप करने निर्देशित किया दोपहर लगभग 12:00 बजे के समय एसडीएम अविनाश ठाकुर नगर पंचायत सभागार में हितग्राहियों और जनप्रतिनिधियों से रूबरू हुए और आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

नाम अधिक से अधिक संख्या में जोड़ना है न कि नाम सूची से काटना है काटने की बात सिर्फ जो वार्ड में कई वर्षों से लगातार निवास नहीं कर रहा है साथ ही जिसका मृत्यु हो चुका है,और नगर पंचायत के सामान्य सभा की बैठक में सभी के संज्ञान में बात डालते हुए आपत्ति आने के पश्चात ही ऐसे व्यक्तियों का नाम काटा जाएगा।


Rohit dewangan-gandai
रिपोर्ट : रोहित देवांगन, गंडई
विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें.. 7415791636

Misleading information in SIR Form 07, showing living person as dead, FIR demanded




खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!