Sat. Jun 27th, 2026

रानी दुर्गावती महाविद्यालय साल्हेवारा को विधायक यशोदा वर्मा ने दिया 10 लाख का टीन शेड निर्माण की स्वीकृति 

रानी दुर्गावती महाविद्यालय साल्हेवारा को विधायक यशोदा वर्मा ने दिया 10 लाख का टीन शेड निर्माण की स्वीकृति 
खबर शेयर करें..

रानी दुर्गावती महाविद्यालय साल्हेवारा को विधायक यशोदा वर्मा ने दिया 10 लाख का टीन शेड निर्माण की स्वीकृति

 

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 साल्हेवारा // रानी दुर्गावती शासकीय महाविद्यालय के छात्रों को अब धूप और बारिश से जूझना नहीं पड़ेगा। क्षेत्रीय विधायक यशोदा नीलांबर वर्मा ने कॉलेज परिसर में टीन शेड निर्माण के लिए 10 लाख रुपए की घोषणा कर विद्यार्थियों को बड़ी राहत दी है।

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

 

इस निर्णय के पीछे युवा नेता की अहम भूमिका रही। एनएसयूआई के ब्लॉक अध्यक्ष और विधायक प्रतिनिधि जयंत मानिकपुरी ने हाल ही में महाविद्यालय का दौरा किया था। कॉलेज में पढ़ाई के दिनों की अपनी यादों के साथ उन्होंने छात्रों की वास्तविक परेशानियों को देखा और महसूस किया कि कैंपस में टीन शेड बेहद जरूरी है। उन्होंने इस समस्या को विधायक तक पहुँचाया और उनकी पहल का ही परिणाम रहा कि तत्काल 10 लाख रुपए की स्वीकृति मिल गई।

 

महाविद्यालय परिवार और छात्र-छात्राओं में इस घोषणा को लेकर खुशी की लहर है। उनका कहना है कि यह मांग लंबे समय से उठ रही थी और अब जाकर पूरी हुई है। टीन शेड बनने से पढ़ाई का माहौल और भी बेहतर होगा।रानी दुर्गावती महाविद्यालय साल्हेवारा को विधायक यशोदा वर्मा ने दिया 10 लाख का टीन शेड निर्माण की स्वीकृति 

हमारे युटुब चैनल को सबस्क्राईब करें…

www.youtube.com/@KHABAR24X7CHHATTISGARH

लोग जहां एक ओर जयंत मानिकपुरी की पहल और सक्रियता की तारीफ कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर विधायक यशोदा वर्मा की संवेदनशीलता और शिक्षा के प्रति समर्पण को सराह रहे हैं। यह सौगात छात्रों के लिए आने वाले वर्षों तक बड़ी राहत साबित होगी।

MLA Yashoda Verma approved the construction of a tin shed worth Rs 10 lakh for Rani Durgavati Mahavidyalaya Salhewara




खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg