Mon. Jun 22nd, 2026

भारत आ सकते हैं पाकिस्तानी खिलाड़ी, लेकिन भारतीय खिलाड़ी वहां नहीं जाएंगे

खबर शेयर करें..

भारत आ सकते हैं पाकिस्तानी खिलाड़ी, लेकिन भारतीय खिलाड़ी वहां नहीं जाएंगे

खेल खबर डेस्क खबर 24×7 नई दिल्ली //  पाकिस्तान के साथ चल रहे तनाव के बीच भारतीय खेल मंत्रालय ने बुधवार को एक एडवाइजरी जारी की है।

इसके तहत, मंत्रालय ने सभी राष्ट्रीय खेल महासंघो, भारतीय ओलंपिक संघ और भारतीय खेल प्राधिकरण सहित अन्य सभी खेल संस्थाओं को एडवाइजरी भेजी है।

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

इसमें खेल साफ किया भारत और पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेली जाएगी। इसमें क्रिकेट सहित सभी तरह के खेल शामिल है।भारत आ सकते हैं पाकिस्तानी खिलाड़ी, लेकिन भारतीय खिलाड़ी वहां नहीं जाएंगे

खेल मंत्रालय ने ये भी कहा कि भारत में होने वाली अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं के लिए खिलाड़ियों के अलावा टीम अधिकारियों को वीजा देने की प्रक्रिया भी आसान बनाई जाएगी।

बहुराष्ट्रीय टूर्नामेंट में साथ खेलेंगे

1. खेल मंत्रालय ने कहा, भारतीय खिलाड़ियों को दुनिया में कही भी होने वाले बहुराष्ट्रीय टूर्नामेंट और प्रतियोगिताओं में पाकिस्तान के साथ खेलने की अनुमति हैं, फिर चाहे वो व्यक्तिगत स्तर पर हो या टीम के तौर पर।
2. इसके अलावा, भारत में होने वाली बहुराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं और टूर्नामेंट में खेलने के लिए पाकिस्तानी खिलाड़ियों को यहां आने की अनुमति भी होगी।

लेकिन भारतीय खिलाड़ी पाक नहीं जाएंगे….

पिछले साल खेल मंत्रालय ने कहा था कि वह बहुपक्षीय क्रिकेट प्रतियोगिताओं में तब तक रुकावट नहीं डालेगा, जब तक मेजबान देश पाकिस्तान ना हो।

इससे साफ है कि पाकिस्तान खिलाड़ी तो भारत में खेलने के लिए आ सकते हैं पर भारतीय खिलाड़ियों और क्रिकेटरों को पड़ोसी देश जाने की अनुमति नहीं होगी।




खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg