Fri. Jul 31st, 2026

प्रयास आवासीय विद्यालय प्रवेश परीक्षा 10 मई को, 1 मई से डाउनलोड होंगे एडमिट कार्ड

Prayas Residential School Entrance Exam on May 10, Admit Cards to be Downloaded from May 1प्रयास आवासीय विद्यालय प्रवेश परीक्षा 10 मई को, 1 मई से डाउनलोड होंगे एडमिट कार्डhttps://eklavya.cg.nic.in/PRSMS/Student-Admit-Card
खबर शेयर करें..

प्रयास आवासीय विद्यालय प्रवेश परीक्षा 10 मई को, 1 मई से डाउनलोड होंगे एडमिट कार्ड

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 रायपुर। मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजना के तहत संचालित प्रयास आवासीय विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 9वीं प्रवेश हेतु प्राक्चयन परीक्षा की तिथि घोषित कर दी गई है।

प्रदेश के प्रतिभावान विद्यार्थियों को उत्कृष्ट स्कूली शिक्षा के साथ मेडिकल, इंजीनियरिंग, सीए, सीएस, सीएमए, क्लैट और एनडीए जैसी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने के उद्देश्य से राज्य में प्रयास आवासीय विद्यालय संचालित किए जा रहे हैं।

जारी सूचना के अनुसार, प्रवेश परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र डाउनलोड करने की प्रक्रिया 1 मई 2026 से शुरू हो चुकी है। विद्यार्थी 10 मई 2026 की सुबह 9:30 बजे तक अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

10 मई को है EXAM 

प्राक्चयन परीक्षा का आयोजन 10 मई 2026 को किया जाएगा। परीक्षा केंद्रों में सुबह 9:30 बजे से 10:00 बजे तक OMR शीट भरने की प्रक्रिया होगी, जबकि परीक्षा सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक आयोजित की जाएगी।Prayas Residential School Entrance Exam on May 10, Admit Cards to be Downloaded from May 1प्रयास आवासीय विद्यालय प्रवेश परीक्षा 10 मई को, 1 मई से डाउनलोड होंगे एडमिट कार्डhttps://eklavya.cg.nic.in/PRSMS/Student-Admit-Card

विद्यार्थी अपना प्रवेश पत्र विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://eklavya.cg.nic.in⁠ के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं। प्रशासन ने सभी अभ्यर्थियों से समय पर प्रवेश पत्र डाउनलोड कर परीक्षा केंद्र में निर्धारित समय से पहले पहुंचने की अपील की है।

ऐसे करना होगा डाऊनलोड..

प्रवेश पत्र डाऊनलोड करने के लिए विद्यार्थियों का आवेदन क्रमांक भरना होगा जिसके बाद आवेदन में डाले गए मोबाइल नंबर को भरकर लॉगिन करना होगा इसके बाद आपके पास प्रवेश पत्र का प्रिंट कर लेना है। यहाँ क्लिक करने सीधे डाऊनलोड कर सकते है।




खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg