Thu. Nov 12th, 2026

खैरागढ़ जिले के 410 मतदान केंद्रों में मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन

खैरागढ़ जिले के 410 मतदान केंद्रों में मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन
खबर शेयर करें..

खैरागढ़ जिले के 410 मतदान केंद्रों में मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन
राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को दी गई विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम की जानकारी

मतदाता सूची की मुद्रित प्रतियां और फोटो रहित सॉफ्टकॉपी कराई गई उपलब्ध

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 खैरागढ़ // भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले में फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के अंतर्गत मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन किया गया। अर्हता तिथि 01 जनवरी 2027 के संदर्भ में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 73–खैरागढ़ के सभी 304 मतदान केंद्रों तथा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 74–डोंगरगढ़ के जिले में शामिल 106 मतदान केंद्रों में 12 नवंबर को प्रातः 11 बजे तक प्रकाशन की कार्रवाई पूर्ण की गई।खैरागढ़ जिले के 410 मतदान केंद्रों में मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन

2 लाख 91 हजार 415 मतदाता है जिले में

उप जिला निर्वाचन अधिकारी सुरेन्द्र कुमार ठाकुर ने बताया कि प्रारंभिक प्रकाशन में खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र में कुल 2 लाख 19 हजार 825 मतदाता दर्ज हैं। इनमें 1 लाख 10 हजार 483 पुरुष एवं 1 लाख 9 हजार 342 महिला मतदाता शामिल हैं। वहीं, डोंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र के जिले में शामिल आंशिक भाग में 36 हजार 486 पुरुष एवं 35 हजार 104 महिला मतदाताओं सहित कुल 71 हजार 590 मतदाता दर्ज हैं। इस प्रकार जिले के दोनों विधानसभा क्षेत्रों के संबंधित भागों में कुल 2 लाख 91 हजार 415 मतदाता शामिल हैं।

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

मतदाता सूची के प्रारंभिक प्रकाशन के संबंध में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों की जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रतिनिधियों को फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम की जानकारी दी गई। साथ ही उन्हें फोटोयुक्त मतदाता सूची की एक-एक मुद्रित प्रति तथा फोटो रहित सॉफ्टकॉपी सीडी के माध्यम से उपलब्ध कराई गई। बैठक में राजनीतिक दलों के पदाधिकारी उपस्थित रहे। 




खबर शेयर करें..

Related Post

Leave a Reply

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!