Tue. Oct 13th, 2026

जनगणना 2027 के द्वितीय चरण की तैयारियां तेज, खैरागढ़ में दो दिवसीय प्रशिक्षण,प्रत्येक परिवार की सटीक गणना सुनिश्चित करने पर जोर

Preparations for the second phase of Census 2027 in full swing; जनगणना 2027 के द्वितीय चरण की तैयारियां तेज, खैरागढ़ में दो दिवसीय प्रशिक्षण,प्रत्येक परिवार की सटीक गणना सुनिश्चित करने पर जोर
खबर शेयर करें..

जनगणना 2027 के द्वितीय चरण की तैयारियां तेज, खैरागढ़ में दो दिवसीय प्रशिक्षण,प्रत्येक परिवार की सटीक गणना सुनिश्चित करने पर जोर

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 खैरागढ़ // जनगणना 2027 के द्वितीय चरण की तैयारियों के तहत जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 12 एवं 13 अक्टूबर को जिला कार्यालय के सभा कक्ष में दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जनगणना निदेशालय छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार आयोजित इस प्रशिक्षण में जनगणना कार्य से जुड़े अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जनसंख्या गणना की प्रक्रिया, आवश्यक दिशा-निर्देशों तथा कार्य के प्रभावी क्रियान्वयन के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

 

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

जनगणना 2027 देश का एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है, जिसका उद्देश्य केवल जनसंख्या संबंधी आंकड़ों का संकलन करना नहीं, बल्कि भविष्य की विकास योजनाओं एवं जनकल्याणकारी नीतियों के निर्माण के लिए विश्वसनीय आधार तैयार करना भी है। जनगणना से प्राप्त आंकड़े केंद्र एवं राज्य सरकारों के साथ-साथ जिला, शहर और ग्राम स्तर पर विकास की प्राथमिकताओं के निर्धारण तथा संसाधनों के बेहतर नियोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

 

दो चरणों में संपन्न होगी जनगणना 2027

भारत की जनगणना 2027 का कार्य छत्तीसगढ़ राज्य में दो चरणों में संपादित किया जा रहा है। प्रथम चरण के अंतर्गत मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का फील्ड कार्य 1 मई से प्रारंभ होकर 30 मई 2026 तक संपन्न किया जा चुका है। इसके पश्चात द्वितीय चरण में जनसंख्या गणना का कार्य फरवरी 2027 में संचालित किया जाएगा। इस चरण में प्रत्येक परिवार एवं उसमें निवास करने वाले व्यक्तियों से संबंधित आवश्यक जानकारी एकत्रित की जाएगी।Preparations for the second phase of Census 2027 in full swing; जनगणना 2027 के द्वितीय चरण की तैयारियां तेज, खैरागढ़ में दो दिवसीय प्रशिक्षण,प्रत्येक परिवार की सटीक गणना सुनिश्चित करने पर जोर

Preparations for the second phase of Census 2027 in full swing;जनगणना 2027 के द्वितीय चरण की तैयारियां तेज, खैरागढ़ में दो दिवसीय प्रशिक्षण,प्रत्येक परिवार की सटीक गणना सुनिश्चित करने पर जोर

प्रथम चरण में प्राप्त मकान सूचीकरण संबंधी जानकारी द्वितीय चरण की जनसंख्या गणना के लिए महत्वपूर्ण आधार प्रदान करेगी। इससे जनगणना कार्य के दौरान सभी परिवारों को शामिल करने तथा किसी भी मकान या उसमें निवासरत परिवार के गणना से वंचित नहीं रहने को सुनिश्चित करने में सहायता मिलेगी।

 

प्रशिक्षण में जनगणना की प्रक्रियाओं और दिशा-निर्देशों की दी गई जानकारी

दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में जनगणना निदेशालय द्वारा नियुक्त प्रशिक्षक सर्वश्री दीपक गोदे, संयुक्त निदेशक एवं कविन्द्र कुमार रंगारी, सहायक निदेशक ने जनगणना कार्यक्रम के विभिन्न पहलुओं की विस्तारपूर्वक जानकारी दी। प्रशिक्षकों ने जनगणना कार्य की निर्धारित प्रक्रिया, अधिकारियों एवं कर्मचारियों के दायित्वों तथा जनसंख्या संबंधी आंकड़ों के व्यवस्थित संकलन के विषय में मार्गदर्शन प्रदान किया।

प्रशिक्षण के दौरान जनगणना कार्य को निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप संपन्न करने, विभिन्न स्तरों पर अधिकारियों के बीच समन्वय स्थापित करने तथा संकलित जानकारी की शुद्धता एवं विश्वसनीयता बनाए रखने के महत्व पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही जनगणना कार्य के दौरान उत्पन्न होने वाली व्यावहारिक समस्याओं और उनके समाधान से संबंधित आवश्यक जानकारी भी दी गई।

 

जिले के जनगणना अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने लिया प्रशिक्षण

प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रमुख जिला जनगणना अधिकारी, जिला जनगणना अधिकारी, अतिरिक्त जिला जनगणना अधिकारी, सहायक जनगणना अधिकारी, सभी जनगणना चार्ज अधिकारी (शहरी एवं ग्रामीण) तथा अन्य संबंधित अधिकारी-कर्मचारी शामिल हुए। इसके अतिरिक्त जिला मास्टर ट्रेनर, जनगणना लिपिक एवं तकनीकी सहायकों ने भी प्रशिक्षण प्राप्त किया।




खबर शेयर करें..

Related Post

Leave a Reply

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!