Breaking
Thu. Mar 26th, 2026

नगरीय निकायों व पंचायतों के चुनाव जून में कराने की तैयारी

Elction
खबर शेयर करें..

नगरीय निकायों व पंचायतों के चुनाव जून में कराने की तैयारी

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 रायपुर // राज्य निर्वाचन आयोग ने नगरपालिकाओं एवं त्रि-स्तरीय पंचायतों के आगामी आम एवं उप चुनाव के लिए तैयारी तेज कर दी है। मतदाता सूची तैयार करने का काम शुरू हो गया है। इसका अंतिम प्रकाशन 5 मई को होगा। इसके आधार पर नगरीय निकायों के छह अध्यक्ष पद सहित पंचायत के 1142 रिक्त पदों के लिए आम एवं उप चुनाव होंगे। आयोग की तैयारी जून के अतिम समाप्त में चुनाव कराने की है।

 

solar pinal
solar pinal

निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूची के लिए कार्यक्रम जारी कर दिया है। इसे 1 अप्रैल 2026 की स्थिति के आधार पर तैयार की जाएगी। जिन मतदाताओं के नाम संबंधित स्थानीय निकाय के क्षेत्र, वार्ड अथवा पंचायत से संबंधित भारत निर्वाचन आयोग की मतदाता सूची में दर्ज होंगे। वहीं, मतदाता स्थानीय निकायों की निर्वाचक नामावली में नाम दर्ज कराने के पात्र होंगे। दावे-आपत्तियों के निपटारे की अंतिम तिथि 23 अप्रैल 2026 तक जिन मतदाताओं के नाम भारत निर्वाचन आयोग की विधानसभा निर्वाचक नामावली में दर्ज होंगे, वे आवश्यक दस्तावेजों के साथ प्रारूप क-1 में रजिस्ट्रीकरण अधिकारी अथवा सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के समक्ष आवेदन प्रस्तुत कर स्थानीय निकाय की निर्वाचक नामावली में अपना नाम दर्ज करा सकेंगे।Elction

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
Ad by study point kgh

इसी प्रकार त्रिस्तरीय पचायतों में जनपद पंचायत सदस्य के 8 पद, सरपंच के 78 पद तथा पंच के 1056 पद रिक्त है। इस प्रकार प्रदेश के 33 जिलों में कुल 1142 पद रिक्त है, जिनका निर्वाचन कराया जाना है।

निकायों में इन पदों के लिए चुनाव

नगरीय निकाय उप निर्वाचन के अंतर्गत अध्यक्ष के कुल 2 पद, नगरपालिका परिषद सारंगढ़ (सारंगढ़-बिलाईगढ़) तथा नगरपालिका परिषद शिवपुर-चरथा (कोरिया) म (कोरिया) में रिक्त हैं। पार्षदों के 15 पद भी रिक्त हैं। नवगठित चार निकाय नगर पंचायत घुमका (राजनांदगांव), नगर पंचायत बम्हनीडीह (जांजगीर-चांपा), नगर पंचायत शिवनंदनपुर (सूरजपुर) तथा नगर पंचायत पलारी (बलौद) में अध्यक्ष के 4 पद तथा पार्षदों के कुल 60 पद रिक्त हैं।




खबर शेयर करें..

Related Post

Leave a Reply

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
खैरागढ़ में चैत्र नवरात्र की तैयारी पूरी, कल होगी ज्योति कलश स्थापना खैरागढ़। नगर सहित पूरे क्षेत्र के देवी मंदिरों में चैत्र नवरात्र को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बुधवार से प्रारंभ हो रहे वासंती नवरात्रि के अवसर पर शहर के प्रमुख मां दंतेश्वरी माता मंदिर, मां शीतला मंदिर सहित सभी देवी मंदिरों में ज्योति कलश की स्थापना की जाएगी। मां दंतेश्वरी मंदिर के पुजारी डॉ. मंगलानंद झा ने बताया कि यह मंदिर खैरागढ़ का सबसे प्राचीन देवी मंदिर है, जहां हर वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु नवरात्रि के दौरान पहुंचते हैं। उन्होंने बताया कि चैत्र प्रतिपदा से हिंदू नववर्ष की भी शुरुआत होती है और इस बार विक्रम संवत 2083 का नाम ‘रुद्र’ संवत्सर रहेगा। उन्होंने नवरात्रि के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वर्ष में चार नवरात्रि होती हैं, लेकिन आश्विन और चैत्र नवरात्रि विशेष रूप से प्रमुख मानी जाती हैं। चैत्र नवरात्रि को वासंती नवरात्रि भी कहा जाता है। मुहूर्त को लेकर फैली भ्रांतियों पर उन्होंने स्पष्ट किया कि ज्योति प्रज्वलन का कोई विशेष मुहूर्त नहीं होता, बल्कि कलश स्थापना, नवग्रह, गौरी-गणेश, सप्तमातृका, षोडश मातृका और योगिनी की स्थापना के लिए निश्चित समय होता है। मां दंतेश्वरी मंदिर में दोपहर 12 बजे से 1 बजे के बीच विधिवत पूजा-अर्चना के साथ कलश स्थापना की जाएगी। इसके बाद शाम के समय श्रद्धालु अपने नाम से स्थापित ज्योति कलश प्रज्वलित करेंगे। मंदिर प्रबंधन के अनुसार मां दंतेश्वरी मंदिर में इस वर्ष करीब 330 ज्योति कलश स्थापित किए जाएंगे, जबकि इतवारी बाजार स्थित मां शीतला मंदिर में लगभग 250 ज्योति कलश स्थापित होंगे। खास बात यह है कि मां दंतेश्वरी मंदिर में देश ही नहीं, बल्कि विदेशों से भी श्रद्धालु अपनी आस्था के अनुसार ज्योति प्रज्वलित करवाते हैं। अबू धाबी, जर्मनी और कनाडा जैसे देशों में रह रहे श्रद्धालु भी मंदिर से जुड़े रहते हैं और नवरात्रि में अपनी सहभागिता निभाते हैं। चैत्र नवरात्रि को लेकर पूरे खैरागढ़ में भक्ति और उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।