Sat. Jun 27th, 2026

पुलिस ने नष्ट किए 6 क्विंटल से अधिक मादक पदार्थ, 58 मामलों में जब्त गांजा, ब्राउन शुगर व नशीली दवाईयां

पुलिस ने नष्ट किए 6 क्विंटल से अधिक मादक पदार्थ, 58 मामलों में जब्त गांजा, ब्राउन शुगर व नशीली दवाईयां
खबर शेयर करें..

पुलिस ने नष्ट किए 6 क्विंटल से अधिक मादक पदार्थ, 58 मामलों में जब्त गांजा, ब्राउन शुगर व नशीली दवाईयां

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 दुर्ग // नारकोटिक्स एक्ट के प्रकरणों में जब्त मादक पदार्थों के खिलाफ दुर्ग पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सोमवार को उनका वैधानिक नष्टीकरण किया। जिला स्तर पर गठित ड्रग्स डिस्पोजल समिति की मौजूदगी में कुल 58 प्रकरणों में जब्त मादक पदार्थों और नशीली दवाइयों को निर्धारित प्रक्रिया के तहत नष्ट किया गया।

नारकोटिक्स सेल, पुलिस मुख्यालय छत्तीसगढ़ रायपुर के निर्देशानुसार 16 मार्च 2026 को यह कार्रवाई की गई। इस दौरान 612.515 किलोग्राम गांजा, 6.550 ग्राम ब्राउन शुगर, 78,333 नग नशीली टेबलेट, 23,200 नग कैप्सूल तथा 197 नग सिरप का नष्टीकरण किया गया। गांजा, ब्राउन शुगर, टेबलेट और कैप्सूल को भिलाई इस्पात संयंत्र में नष्ट किया गया, जबकि सिरप का नष्टीकरण थाना नेवई क्षेत्र में निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार किया गया।

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

पुलिस ने नष्ट किए 6 क्विंटल से अधिक मादक पदार्थ, 58 मामलों में जब्त गांजा, ब्राउन शुगर व नशीली दवाईयां

इस कार्रवाई के दौरान ड्रग्स डिस्पोजल समिति के सदस्यगण, नोडल अधिकारी नष्टीकरण एवं भंडारण, नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर, डीसीआरबी शाखा के अधिकारी-कर्मचारी तथा नगर पालिक निगम भिलाई के सहायक राजस्व अधिकारी बसंत कुमार देवांगन की उपस्थिति में पूरी प्रक्रिया संपन्न कराई गई।पुलिस ने नष्ट किए 6 क्विंटल से अधिक मादक पदार्थ, 58 मामलों में जब्त गांजा, ब्राउन शुगर व नशीली दवाईयां

दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि कहीं भी मादक पदार्थों के अवैध कारोबार की जानकारी मिले तो तत्काल पुलिस को सूचित करें। ऐसे मामलों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg