Breaking
Thu. May 21st, 2026

राजकुमार भवानी बहादुर सिंह का कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा

खबर शेयर करें..

राजकुमार भवानी बहादुर सिंह का कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 खैरागढ़ // कांग्रेस पार्टी के नेता पूर्व प्रदेश सचिव भवानी बहादुर सिंह ने त्यागपत्र दे दिया है। उन्होंने अपने इस्तीफे में निजी कारणों का हवाला देते हुए कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र दिया है।

solar pinal
solar pinal

जिला अध्यक्ष के बाहर होने पर ब्लाक अध्यक्ष को दिया इस्तीफा 

उन्होंने अपना इस्तीफा जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गजेन्द्र ठाकरे के बाहर होने के कारण खैरागढ़ ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आकाशदीप सिंह और छुईखदान ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रामकुमार पटेल को भेज दिया है।

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
Ad by study point kgh

पार्टी में अहम् दायित्व निभा चुके है भवानी बहादुर 

भवानी बहादुर पार्टी के पूर्व प्रदेश सचिव सहित अनेक अहम दायित्व निभा चुके हैं।। वे इलाके के वरिष्ठ नेताओं में शुमार हैं। भवानी बहादुर कांग्रेस के पूर्व सांसद राजा शिवेंद्र बहादुर सिंह व पूर्व कैबिनेट मंत्री रानी गीता देवी सिंह के बेटे है।

जिनके अथक प्रयास से राजनांदगांव जिला में नवोदय विद्यालय, केंद्रीय विद्यालय, दूरदर्शन केंद्र जैसे संस्था खुलें। वहीं सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार कांग्रेस पार्टी के व्दारा लगातार राजपरिवार की उपेक्षा के चलते उन्होंने अपना इस्तीफा दिया है।




खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg