Mon. Aug 24th, 2026

राजभवन ने संगीत विवि कुलपति ममता को हटाया..कमीश्नर दुर्ग को दिया दायित्व

राजभवन ने संगीत विवि कुलपति ममता को हटाया..कमीश्नर दुर्ग को दिया दायित्वRajbhawan removed Vice Chancellor Mamta from Music University..responsibility given to Commissioner Durg
खबर शेयर करें..

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 रायपुर // इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ के कुलपति को पद से हटा दिया गया है। इस संबंध में राजभवन से पत्र जारी कर दिया गया है। पूर्ववर्ती भूपेश सरकार ने मोक्षदा (ममता) चंद्राकर को इंदिरा कला संगीत के विश्वविद्यालय का कुलपति बनाया था। मोक्षदा चंद्राकर (ममता चंद्राकर) को इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय का 2020 में कुलपति बनाया गया था।

 

राजभवन की तरफ से जारी आदेश के मुताबिक इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय अधिनियम 1956 की धारा 17-ए में निहित प्रावधान के तहत राज्यपाल एवं कुलाधिपति इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ द्वारा मोक्षदा चंद्राकर को इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ के कुलपति पद से तत्काल प्रभाव से हटाये जाने का आदेश दिया है।राजभवन ने संगीत विवि कुलपति ममता को हटाया..कमीश्नर दुर्ग को दिया दायित्वRajbhawan removed Vice Chancellor Mamta from Music University..responsibility given to Commissioner Durg

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

मोक्षदा चंद्राकर को पद से हटाये जाने के फलस्वरूप इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ में नये कुलपति की नियुक्ति होने तक संभागायुक्त दुर्ग, संभाग को तत्काल प्रभाव से अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ का कुलपति का दायित्व सौंपा जाता है।

देखें..

राजभवन ने संगीत विवि कुलपति ममता को हटाया..कमीश्नर दुर्ग को दिया दायित्वRajbhawan removed Vice Chancellor Mamta from Music University..responsibility given to Commissioner Durg




खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg