Mon. Jul 13th, 2026

रद्द हुए एक्सप्रेस गाड़ियों का पुनः परिचालन शुरू होने से मिली राहत

दुर्ग-भिलाई के बीच गर्डर लॉन्चिंग वर्क टाटानगर- इतवारी एक्सप्रेस 16 और 19 जुलाई को रहेंगी रद्द
file pic
खबर शेयर करें..

रद्द हुए एक्सप्रेस गाड़ियों का पुनः परिचालन शुरू होने से मिली राहत

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 राजनांदगांव // दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नागपुर रेल मंडल के गोंदिया स्टेशन से गुजरने वाली कुछ रद्द एक्सप्रेस ट्रेनों को पुनः संचालित करने का निर्णय लिया है। इन ट्रेनों का परिचालन तत्काल प्रभाव से बहाल किया जा रहा है।

 

दरअसल गोंदिया रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 3 (लाइन नंबर 05) पर ‘वॉशेबल एप्रन’ हटाकर उसे ‘बैलस्टेड ट्रैक’ में परिवर्तित करने का कार्य किया जा रहा था। इस कारण कुछ एक्सप्रेस गाड़ियों को अस्थायी रूप से रद्द किया गया था। अब कार्य पूर्ण होने के बाद रेलवे प्रशासन ने इन ट्रेनों को उनके निर्धारित समय-सारणी के अनुसार पुनः चलाने का निर्णय लिया है।

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

इन ट्रेनों का होगा पुनः संचालन

गाड़ी संख्या 18030 (शालीमार लोकमान्य तिलक टर्मिनल एक्सप्रेस) 4 अप्रैल से 24 अप्रैल तक पुनः संचालित होगी।

 

गाड़ी संख्या 18029 (लोकमान्य तिलक टर्मिनल – शालीमार एक्सप्रेस) 6 अप्रैल से 26 अप्रैल तक चलेगी।

 

गाड़ी संख्या 12101 (लोकमान्य तिलक टर्मिनल – शालीमार ज्ञानेश्वरी सुपरफास्ट एक्सप्रेस) 4, 5, 7, 8, 11, 12, 14, 15, 18, 19, 21 और 22 अप्रैल को संचालित की जाएगी।

 

गाड़ी संख्या 12102 (शालीमार – लोकमान्य तिलक टर्मिनल ज्ञानेश्वरी सुपरफास्ट एक्सप्रेस) 6, 7, 9, 10, 13, 14, 16, 17, 20, 21, 23 और 24 अप्रैल को चलाई जाएगी।

यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पूर्व अपनी ट्रेन की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें। ट्रेनों के पुनः संचालन से क्षेत्र के यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

दुर्ग-भिलाई के बीच गर्डर लॉन्चिंग वर्क टाटानगर- इतवारी एक्सप्रेस 16 और 19 जुलाई को रहेंगी रद्द




खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg