Tue. Sep 15th, 2026

सरपंच पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप,निकाल लिए रूपये पर नहीं हुए काम, ग्रामीणों में आक्रोश

Sarpanch faces serious corruption charges, सरपंच पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप,निकाल लिए रूपये पर नहीं हुए काम, ग्रामीणों में आक्रोश
खबर शेयर करें..

सरपंच पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप,निकाल लिए रूपये पर नहीं हुए काम, ग्रामीणों में आक्रोश

CHHATTISGARH NEWS : छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 छुईखदान // जनपद पंचायत के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत में सरपंच पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि गांव के विकास कार्यों के नाम पर लाखों रुपए का गबन किया गया है… जबकि जमीन पर कोई काम नजर नहीं आता। मामले की शिकायत जिला प्रशासन तक पहुंच चुकी है और जांच टीम भी गठित कर दी गई है।

ग्राम पंचायत लंझियाटोला और आश्रित ग्राम बघमर्रा के ग्रामीणों का आरोप है कि… पिछले दो साल से पंचायत में मूलभूत सुविधाओं के लिए आया पैसा सरपंच और सचिव की मिलीभगत से फर्जी तरीके से निकाला जा रहा है।

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

पंच पंचम राम चंदेल का आरोप है कि… मुरुम गिराने के नाम पर फर्जी बिल के जरिए पैसा निकाल लिया गया… जबकि दो साल में एक भी ट्रिप मुरुम नहीं डाली गई। नाली की सफाई के नाम पर तीन से चार लाख रुपए निकाले गए… लेकिन नाली आज तक साफ नहीं हुई। स्कूल में वाटर कूलर लगाने के लिए स्वीकृत राशि भी निकाल ली गई… मगर स्कूल में कोई कूलर नहीं लगा। इतना ही नहीं… बगमर्रा में एक लाख रुपए की लागत से बनने वाली नाली भी अधूरी है… न मुरुम डाली गई, न गिट्टी… फिर भी पूरा भुगतान निकाल लिया गया।

पंच का यह भी आरोप है कि शिकायत करने पर सरपंच धमकी देता है… आवास काटने और अन्य योजनाओं से नाम हटाने की बात कहकर ग्रामीणों को डराया जाता है। जनवरी महीने में नाले की सफाई के नाम पर मजदूरों से 250-250 रुपए तक वसूले गए… जबकि जेसीबी से कोई काम नहीं कराया गया।

पंच पंचम राम चंदेल के मुताबिक… कुल मिलाकर आठ से दस लाख रुपए के गबन की आशंका है।

वहीं उपसरपंच अंजीता बंजारे ने भी सरपंच पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि मुक्तिधाम निर्माण, कचरा प्रबंधन, नाली सफाई और स्कूल की छत मरम्मत जैसे कार्य सिर्फ कागजों पर पूरे दिखाए गए हैं… जबकि हकीकत में कोई काम नहीं हुआ। स्कूल की मरम्मत न होने से बच्चों को पंचायत भवन में बैठकर पढ़ाई करनी पड़ रही है… जहां जगह भी पर्याप्त नहीं है।

उपसरपंच का यह भी आरोप है कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत सूची में नाम आने के बावजूद… ग्रामीणों से 500-500 रुपए की अवैध वसूली की गई… लेकिन उनके बैंक खाते अब तक योजना में दर्ज नहीं किए गए।Sarpanch faces serious corruption charges, सरपंच पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप,निकाल लिए रूपये पर नहीं हुए काम, ग्रामीणों में आक्रोश

इस पूरे मामले में जब जनपद पंचायत छुईखदान की सीईओ केश्वरी देवांगन से बात की गई तो उन्होंने बताया कि शिकायत उनके संज्ञान में है। लिखित रूप में शिकायत भी हुआ है, जिसकी हमारे यहां जांच टीम गठित करके जांच कराया गया है। प्रतिवेदन आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।Sarpanch faces serious corruption charges, सरपंच पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप,निकाल लिए रूपये पर नहीं हुए काम, ग्रामीणों में आक्रोश

फिलहाल ग्रामीणों की मांग है कि जांच निष्पक्ष हो और दोषियों पर जल्द कार्रवाई की जाए। देखना होगा कि प्रशासन की जांच में क्या तथ्य सामने आते हैं… और आरोपों में कितनी सच्चाई निकलती है।




खबर शेयर करें..

Related Post

Leave a Reply

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg