Breaking
Sat. Mar 28th, 2026

पहला पर्ची तहसीलदार,दूसरा पर्ची एबीओ,एवं तीसरा पर्ची पालक ने निकाली..आत्मानंद विद्यालय गंडई में प्रवेश हेतु किया गया लाटरी से चयन

पहला पर्ची तहसीलदार,दूसरा पर्ची एबीओ,एवं तीसरा पर्ची पालक ने निकाली..आत्मानंद विद्यालय गंडई में प्रवेश हेतु किया गया लाटरी से चयन चयनित बच्चों के लिए पालकों ने बजाई तालिया। 
खबर शेयर करें..

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 गंडई पंडरिया // स्थानीय स्व लाल मूरत सिंह खुसरो शासकीय स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी/हिंदी माध्यम विद्यालय गंडई में कक्षा 01ली में प्रवेश हेतु 17 मई 2024 शुक्रवार दोपहर 11 बजे लाटरी पद्धति से चयन किया गया। 

चयन समिति के अध्यक्ष एस डी एम राजस्व गंडई के प्रतिनिधि नायाब तहसीलदार इंद्र राम चंद्रवंशी, सचिव जिला शिक्षा अधिकारी प्रतिनिधि सहायक शिक्षा अधिकारी जी एल सुधाकर, साथ ही संस्था के प्राचार्य पवन कुमार ददरया एवं समस्त स्टॉफ उपस्थित थे। 

solar pinal
solar pinal

बता दे की कक्षा पहली में 50 सीट में प्रवेश के लिए 25 सीट बालिका, 12 सीट बी पी एल वर्ग,एवं 13 सीट सामान्य वर्ग के थे, जिस पर पूरी पारदर्शिता के साथ लाटरी पद्धति से प्रशासनिक अधिकारी,जनप्रतिनिधि एवं पालकों की उपस्थिति में चयन प्रक्रिया पूरा किया गया,साथ ही बालिका वर्ग के लिए 03 सीट प्रतीक्षा सूची में, 02,02 सीट बीपीएल, एवं सामान्य वर्ग के लिए प्रतीक्षा सूची में रखा गया है। Swami Atmanad School 

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
Ad by study point kgh

संस्था के प्राचार्य पवन ददरया ने बताया की लाटरी में निकाले गए चयनित छात्र/छात्राओं को आगामी 20 मई सोमवार तक कार्यालयीन समय में पूरी दस्तावेज लाकर संस्था में दाखिला हेतु जमा करना होगा, समय सीमा में जमा नहीं करने पर प्रतीक्षा सूची से विद्यार्थियों को प्रवेश दिया जाएगा। चयनित छात्र/छात्राओं की सूची संस्था के नोटिस बोर्ड पर प्रदर्शित कर दी गई है। इसका अवलोकन विद्यालयीन समय पर किया जा सकता है। इस कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता इस्मीता दास, मनीष मिर्चें द्वारा किया गया।पहला पर्ची तहसीलदार,दूसरा पर्ची एबीओ,एवं तीसरा पर्ची पालक ने निकाली..आत्मानंद विद्यालय गंडई में प्रवेश हेतु किया गया लाटरी से चयन चयनित बच्चों के लिए पालकों ने बजाई तालिया। 

कार्यक्रम में राकेश ठाकुर, झलेश जंघेल, व्याख्याता शिक्षक आर डी दुबे, जीवन देवांगन, वैधनाथ नागेंद्र, महेश ठाकुर, दिलीप शर्मा, जसबीर सिंह, दुर्गेश सेन, पिंकेश कश्यप, योगेश्वरी तारम, स्नेहा एक्का,सहित पालकगण एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।


Rohit dewangan-gandai
रिपोर्ट : रोहित देवांगन, गंडई
विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें.. 7415791636



खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
खैरागढ़ में चैत्र नवरात्र की तैयारी पूरी, कल होगी ज्योति कलश स्थापना खैरागढ़। नगर सहित पूरे क्षेत्र के देवी मंदिरों में चैत्र नवरात्र को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बुधवार से प्रारंभ हो रहे वासंती नवरात्रि के अवसर पर शहर के प्रमुख मां दंतेश्वरी माता मंदिर, मां शीतला मंदिर सहित सभी देवी मंदिरों में ज्योति कलश की स्थापना की जाएगी। मां दंतेश्वरी मंदिर के पुजारी डॉ. मंगलानंद झा ने बताया कि यह मंदिर खैरागढ़ का सबसे प्राचीन देवी मंदिर है, जहां हर वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु नवरात्रि के दौरान पहुंचते हैं। उन्होंने बताया कि चैत्र प्रतिपदा से हिंदू नववर्ष की भी शुरुआत होती है और इस बार विक्रम संवत 2083 का नाम ‘रुद्र’ संवत्सर रहेगा। उन्होंने नवरात्रि के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वर्ष में चार नवरात्रि होती हैं, लेकिन आश्विन और चैत्र नवरात्रि विशेष रूप से प्रमुख मानी जाती हैं। चैत्र नवरात्रि को वासंती नवरात्रि भी कहा जाता है। मुहूर्त को लेकर फैली भ्रांतियों पर उन्होंने स्पष्ट किया कि ज्योति प्रज्वलन का कोई विशेष मुहूर्त नहीं होता, बल्कि कलश स्थापना, नवग्रह, गौरी-गणेश, सप्तमातृका, षोडश मातृका और योगिनी की स्थापना के लिए निश्चित समय होता है। मां दंतेश्वरी मंदिर में दोपहर 12 बजे से 1 बजे के बीच विधिवत पूजा-अर्चना के साथ कलश स्थापना की जाएगी। इसके बाद शाम के समय श्रद्धालु अपने नाम से स्थापित ज्योति कलश प्रज्वलित करेंगे। मंदिर प्रबंधन के अनुसार मां दंतेश्वरी मंदिर में इस वर्ष करीब 330 ज्योति कलश स्थापित किए जाएंगे, जबकि इतवारी बाजार स्थित मां शीतला मंदिर में लगभग 250 ज्योति कलश स्थापित होंगे। खास बात यह है कि मां दंतेश्वरी मंदिर में देश ही नहीं, बल्कि विदेशों से भी श्रद्धालु अपनी आस्था के अनुसार ज्योति प्रज्वलित करवाते हैं। अबू धाबी, जर्मनी और कनाडा जैसे देशों में रह रहे श्रद्धालु भी मंदिर से जुड़े रहते हैं और नवरात्रि में अपनी सहभागिता निभाते हैं। चैत्र नवरात्रि को लेकर पूरे खैरागढ़ में भक्ति और उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।