Sun. Aug 2nd, 2026

श्रावण हरियाली तीज महोत्सव: पारंपरिक खेल एवं विशेष मौखिक प्रश्नोत्तरी से आनंदित हुई महिलाएं 

श्रावण हरियाली तीज महोत्सव: पारंपरिक खेल एवं विशेष मौखिक प्रश्नोत्तरी से आनंदित हुई महिलाएं 
खबर शेयर करें..

श्रावण हरियाली तीज महोत्सव: पारंपरिक खेल एवं विशेष मौखिक प्रश्नोत्तरी से आनंदित हुई महिलाएं 

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 राजनांदगाव // संस्कारधानी में खंडेलवाल महिला मंडल सचिव भगवती खंडेलवाल, ने बताया कि अध्यक्ष सरला खंडेलवाल के नेतृत्व में श्रावण तीज हरियाली महोत्सव हर्षोल्लास से भगवान श्री मोतीनाथ मंदिर परिसर में खंडेलवाल महिला मंडल द्वारा आयोजित किया गया।

खंडेलवाल महिला मंडल अध्यक्ष सरला खंडेलवाल ने कहा कि सनातन संस्कृति परंपरा में त्योहारों को जीवंत रूप मातृभूमि एवं प्रकृति से जुड़ा हुआ है हरियाली तीज का त्यौहार प्रकृति की मनमोहक सुंदरता से महिलाओं में उमंग की फुहार का संचार करता है।

कहा की रंगों की बहार इंद्रधनुष से सतरंगी रंग में रग रंगीला श्रावण की हरियाली में ओत प्रोत वातावरण में अनेक रंगीन फूलों की महक तीज महोत्सव हर्षोल्लास परंपरा संस्कृति एवं वेशभूषा प्रकृति के अनुकूल प्रतीत होती है मिट्टी की मनमोहक सोंधी खुशबू मन को आनंदित करती है श्रावण झूले का विशेष महत्व होता है।

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

पारंपरिक मिठाई घेवर मिठास का आनंद

समाज की महिलाओं ने झूला झूलकर हरियाली तीज का आनंद उठाया श्रावण तीज की विशेष मिठाई घेवर से एक दूसरे का मुंह मीठा कराया गया। खंडेलवाल समाज की वरिष्ठ जनों की उपस्थिति शारदा खंडेलवाल , शशिप्रभा खंडेलवाल संतोष खंडेलवाल , उषा खंडेलवाल , सुनीता खंडेलवाल , शैल खंडेलवाल व अन्य सामाजिक महिला बड़ी संख्या में उपस्थित रही उपाध्यक्ष अंजू खंडेलवाल , सहसचिव विनीता खंडेलवाल , प्रचार प्रमुख प्रतिभा खंडेलवाल , कार्यकारिणी सदस्य राधा खंडेलवाल शामिल रहे। श्रावण हरियाली तीज महोत्सव: पारंपरिक खेल एवं विशेष मौखिक प्रश्नोत्तरी से आनंदित हुई महिलाएं 

नीलम खंडेलवाल मेघा संगठन खंडेलवाल द्वारा महिलाओं के पुरातन पारंपरिक खेल , विभिन्न पर्यावरण , धार्मिक , पारिवारिक ,सामाजिक, मौखिक प्रश्नोत्तरी उपस्थित महिलाओं का मन मोह लिया सभी ने सामूहिक पर्यावरण मित्र व रक्षक बनने का श्रावण हरियाली तीज में में संकल्प लिया आयोजन को सफल बनाने में संध्या खंडेलवाल , प्रिया खंडेलवाल,रितु खंडेलवाल , पिंकी खंडेलवाल का विशेष योगदान रहा। 



888 9290710


खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg