Thu. Oct 15th, 2026

साल्हेवारा में बालाजी डायग्नोस्टिक सेंटर पर बड़ी कार्रवाई, अधिकृत रेडियोलॉजिस्ट नहीं मिला, सोनोग्राफी रिपोर्ट में दूसरे रेडियोलॉजिस्ट के डिजिटल हस्ताक्षर

साल्हेवारा में बालाजी डायग्नोस्टिक सेंटर पर बड़ी कार्रवाई, अधिकृत रेडियोलॉजिस्ट नहीं मिला, सोनोग्राफी रिपोर्ट में दूसरे रेडियोलॉजिस्ट के डिजिटल हस्ताक्षर
खबर शेयर करें..

साल्हेवारा में बालाजी डायग्नोस्टिक सेंटर पर बड़ी कार्रवाई, अधिकृत रेडियोलॉजिस्ट नहीं मिला, सोनोग्राफी रिपोर्ट में दूसरे रेडियोलॉजिस्ट के डिजिटल हस्ताक्षर

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 खैरागढ़/साल्हेवारा। खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के साल्हेवारा में स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बालाजी डायग्नोस्टिक सेंटर के सोनोग्राफी केंद्र को सीलबंद कर दिया। जांच के दौरान केंद्र में अधिकृत रेडियोलॉजिस्ट की अनुपलब्धता सहित पीसीपीएनडीटी एक्ट के प्रावधानों के उल्लंघन से जुड़ी कई अनियमितताएं सामने आई थीं। कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल के निर्देश पर 14 अक्टूबर को यह कार्रवाई की गई।

 

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

शिकायत के बाद शुरू हुई थी जांच

जानकारी के अनुसार, साल्हेवारा स्थित बालाजी डायग्नोस्टिक सेंटर के संबंध में पूर्व में शिकायत प्राप्त हुई थी। इसके आधार पर पीसीपीएनडीटी के जिला नोडल अधिकारी डॉ. मनीष बघेल और उनकी टीम ने केंद्र का निरीक्षण कर जांच की थी। जांच के दौरान सोनोग्राफी केंद्र के संचालन में निर्धारित नियमों और कानूनी प्रावधानों के पालन में कई कमियां पाई गईं। इसके बाद केंद्र संचालक को नोटिस जारी कर आवश्यक सुधार करने के निर्देश दिए गए थे।

यह भी पढ़ें : संगीत विश्वविद्यालय के 70वें स्थापना दिवस, कला-संस्कृति की गौरवशाली विरासत का बखान

अधिकृत रेडियोलॉजिस्ट नहीं मिला, रिपोर्टिंग में भी अनियमितता

जांच में पाया गया कि केंद्र में कोई अधिकृत रेडियोलॉजिस्ट उपलब्ध नहीं था। इसके अलावा पीसीपीएनडीटी एक्ट के तहत निर्धारित प्रारूपों को नियमानुसार नहीं भरा जा रहा था। सोनोग्राफी रिपोर्टिंग से संबंधित दस्तावेजों की जांच के दौरान ऐसे रिपोर्टिंग फॉर्मेट भी मिले, जिनमें किसी अन्य रेडियोलॉजिस्ट के डिजिटल हस्ताक्षर पहले से अंकित थे। प्रशासन ने इन अनियमितताओं को गंभीरता से लेते हुए नियमानुसार कार्रवाई की प्रक्रिया आगे बढ़ाई।

 

जिला सलाहकार समिति की बैठक में लिया गया निर्णय

केंद्र संचालक की ओर से नोटिस के जवाब में प्रस्तुत पक्ष को जिला सलाहकार समिति की बैठक में रखा गया। बैठक में जांच प्रतिवेदन, सामने आई अनियमितताओं और संचालक के जवाब पर विस्तार से चर्चा की गई। इसके बाद समिति ने सर्वसम्मति से सोनोग्राफी केंद्र को सीलबंद करने का निर्णय लिया। कलेक्टर सह समुचित प्राधिकारी, पीसीपीएनडीटी, जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई ने इसके लिए उच्चस्तरीय संयुक्त जांच एवं कार्रवाई दल गठित कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।साल्हेवारा में बालाजी डायग्नोस्टिक सेंटर पर बड़ी कार्रवाई, अधिकृत रेडियोलॉजिस्ट नहीं मिला, सोनोग्राफी रिपोर्ट में दूसरे रेडियोलॉजिस्ट के डिजिटल हस्ताक्षर

यह भी पढ़ें : छत्तीसगढ़ में बस किराया बढ़ा, यात्रियों की जेब पर बढ़ेगा बोझ

संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर की कार्रवाई

निर्देशों के पालन में 14 अक्टूबर 2026 को जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम साल्हेवारा स्थित बालाजी डायग्नोस्टिक सेंटर पहुंची और निर्धारित प्रक्रिया के तहत सोनोग्राफी केंद्र को सीलबंद कर दिया।

 

कार्रवाई के दौरान डिप्टी कलेक्टर श्रीमती पूजा पिंचा, पीसीपीएनडीटी के अधिकृत समुचित प्राधिकारी डॉ. मनीष बघेल, डॉ. बोधन सिंह, डॉ. पंकज वैष्णव, डॉ. विवेक बिसेन और संबंधित लिपिक अर्पित गुप्ता उपस्थित रहे।

 

नियमों का उल्लंघन करने पर होगी कार्रवाई

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सोनोग्राफी केंद्रों का संचालन पीसीपीएनडीटी एक्ट के प्रावधानों के अनुरूप करना अनिवार्य है। स्वास्थ्य संस्थानों में निर्धारित मानकों और कानूनी नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए निगरानी की जा रही है। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित संस्थानों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।




खबर शेयर करें..

Related Post

Leave a Reply

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!