Wed. Jul 15th, 2026

स्टेयरिंग फेल, बेकाबू बस 30 फीट खाई में उतरी, सभी यात्री सुरक्षित

स्टेयरिंग फेल, बेकाबू बस 30 फीट खाई में उतरी, सभी यात्री सुरक्षित
खबर शेयर करें..

स्टेयरिंग फेल, बेकाबू बस 30 फीट खाई में उतरी, सभी यात्री सुरक्षित

khabar24x7.in

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 दल्लीराजहरा (बालोद)// एनएच 930 पर कुसुमकसा स्थित गाडर पुल के पास एक यात्री बस की स्टेयरिंग अचानक फेल हो जाने से वह अनियंत्रित होकर करीब 30 फीट गहरी खाई में उतर गई।

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

राहत की बात यह रही कि बस में सवार सभी 13 यात्री सुरक्षित है और किसी को गंभीर चोट नहीं र चोट नहीं आई। घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया। घटना गुरुवार, शाम 4 बजे के आसपास की है।

जानकारी के अनुसार, बस दुर्ग से दल्लीराजहरा की ओर आ रही थी। बालोद पार करने के बाद कुसुमकसा और जमही टोल प्लाजा के बीच अंधे मोड़ पर अचानक स्टेयरिंग ने काम करना बंद कर दिया। ढलान होने के कारण चालक बस पर नियंत्रण नहीं रख सका और बस सड़क किनारे खाई में उतर गई।स्टेयरिंग फेल, बेकाबू बस 30 फीट खाई में उतरी, सभी यात्री सुरक्षित

बस जब्त, चालक की तलाश जारी…

दल्लीराजहरा पुलिस ने बस को जब्त कर लिया है और फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है कि दुर्घटना का वास्तविक कारण स्टेयरिंग फेल होना था या तेज रफ्तार भी इसकी वजह बनी।

बारातियों से भरी कार पेड़ से टकराई, 9 घायल

रायगढ़. बारातियों से भरी ईको कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे से कार चालक सहित 9 लोग घायल हो गए। यह बारात बुधवार की सुबह ओड़िशा प्रांत के हिमगिर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम विश्वनाथपाली से एक राठिया परिवार की बारात चंद्रपुर के कुंदरुझांज गांव आई थी। शादी के बाद सभी बाराती अलग-अलग वाहन से लौट रहे थे। ईक कार सबसे पीछे थी, जिसमें ज्यादातर महिलाएं बैठी थी।




खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg