Wed. Jul 15th, 2026

आत्मसमर्पित नक्सली अब जवानों को सिखाएंगे जंगल वॉरफेयर 

आत्मसमर्पित नक्सली अब जवानों को सिखाएंगे जंगल वॉरफेयर 
खबर शेयर करें..

आत्मसमर्पित नक्सली अब जवानों को सिखाएंगे जंगल वॉरफेयर 

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 जगदलपुर // बस्तर में नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत एक नई और रणनीतिक पहल शुरू की जा रही है। सरेंडर कर चुके पूर्व नक्सली अब सुरक्षाबलों के जवानों को जंगल वॉरफेयर की बारीकियां सिखाएंगे। इसके लिए कांकेर स्थित काउंटर टेररिज्म एंड जंगल वॉरफेयर कॉलेज में विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

जानकारी के मुताबिक, सुकमा, दंतेवाड़ा, बीजापुर और नारायणपुर जिलों से सरेंडर कर चुके 18 पूर्व नक्सलियों को. इस ट्रेनिंग के लिए शामिल किया जाएगा। ये सभी नक्सली गुरिल्ला युद्ध, आईईडी बनाने और जंगलों में उन्हें प्लांट करने जैसी तकनीकों में माहिर रहे हैं।

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

अब इन्हीं अनुभवों का इस्तेमाल कर जवानों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस पहल के तहत जवानों को नक्सलियों के काम करने के तरीकों, खासकर बारूदी सुरंग लगाने और उसे निष्क्रिय करने की तकनीक सिखाई जाएगी। इससे सुरक्षाबलों को ऑपरेशन के दौरान अधिक सतर्कता और सफलता मिलने की उम्मीद है।

 

बस्तर आईजी पी. सुंदरराज ने बताया कि इस प्रशिक्षण के माध्यम से जवान नक्सलियों द्वारा आईईडी लगाने के तरीके को बेहतर ढंग से समझ सकेंगे। उन्होंने कहा कि पूर्व में कई बार आईईडी को रिकवरी के दौरान चुनौतियों का सामना करना पड़ा है, लेकिन अब इस तरह की ट्रेनिंग से जवानों की क्षमता और सुरक्षा दोनों में बढ़ोतरी होगी।आत्मसमर्पित नक्सली अब जवानों को सिखाएंगे जंगल वॉरफेयर 

बस्तर के घनै जंगलों में नक्सलियों द्वारा बिछाए गए बारूदी जाल को निष्क्रिय करने के लिए उनके पूर्व साथियों की मदद लेना एक ‘मास्टरस्ट्रोक’ साबित हो सकता है। इससे न केवल सुरक्षाबलों को रणनीतिक बढ़त मिलेगी, बल्कि नक्सल उन्मूलन अभियान को भी नई दिशा मिलेगी।




खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg