Breaking
Sat. Mar 28th, 2026

रेत चोरी में लगे गाड़ियों पर तहसीलदार की कार्यवाही, डम्प रेत पर आखिरकार कार्यवाही कब

रेत चोरी में लगे गाड़ियों पर तहसीलदार की कार्यवाही, डम्प रेत पर आखिरकार कार्यवाही कब
खबर शेयर करें..

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 अम्बागढ़ चौकी। कान्हे धानापायली शिवनाथ नदी के तट से लंबे समय से चल रहे रेत चोरी की खबर लगातार मीडिया में आने के बाद आखिरकार तहसीलदार द्वारा संज्ञान में लेकर नदी से रेत चोरी में लगे दो माजदा व एक ट्रैक्टर पर कार्यवाही कर थाना पहुँचा दिया गया लेकिन रेत माफियाओ के हौसले इतने बुलंद हो चले है कि कार्यवाही के दूसरे दिन से फिर रेत की चोरी में लग चुके है जिसे देख कर लगता है कि रेत माफियाओं को प्रशासनिक कार्यवाही से डर नही लगता क्योकि इस तरह के काम कर रहे लोगो को पता होता कि आज नही तो कल थोड़ा जुर्माना देकर गाड़ी छूट जाएगी और होता भी कुछ ऐसा ही है।इसलिए इस तरह के कार्य मे लिप्त लोग बिना किसी डर व भय के निरंतर चोरी जैसे कार्य को अंजाम दे रहे है।


यह भी पढ़ेंरानीतराई के मैदान में 28 अगस्त से पंडित प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण कथा: 2 लाख श्रद्धालुओं की पहुँचने की उम्मीद

solar pinal
solar pinal

कार्यवाही तो हुई पर आधी अधूरी..

रेत चोरी किये जाने वाला मामला मीडिया में आने के बाद तहसीलदार द्वारा तीन गाड़ियों पर कार्यवाही की गई जो कि आधी अधूरी ही लग रही है जबकि माफियाओं के द्वारा लगभग सैकड़ों ट्रिप रेत डम्प कर रखा गया है जिसे अब रेत माफिया धीरे धीरे सलटाने में लग गए है। लोगो के मन अब यह सवाल उठने लगा है कि जब समय निकालकर साहब आये ही थे तो लगे हाथ डम्प रेत पर भी कार्यवाही करते जाते क्योकि अब जब तक आप आएंगे रेत रहेगी या नही इसकी ग्यारंटी नही है।.

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
Ad by study point kgh

रेत चोरी में लगे गाड़ियों पर तहसीलदार की कार्यवाही, डम्प रेत पर आखिरकार कार्यवाही कब

चोरी की रेत चार हजार पार..

स्थानीय लोगो के द्वारा बताया गया कि नदी से चोरी कर निकली गई रेत को चार हजार रुपये ट्रिप के भाव से बेचकर रेत माफिया अपनी जेब भरने में लगे हुए है जिससे राजस्व को नुकसान तो हो ही रहा है साथ मे रेत के महंगे दाम होने से प्रधानमंत्री आवास बना रहे कई सारे गरीब मजदूर हितग्राहियों के मकान अधूरे पड़े है तो वही बहुत से लोग अपना घर बनाने महंगे दाम में रेत लेने मजबूर है।


ashish kasar ambagarh chauki
रिपोर्ट:आशीष कसार, अम्बागढ़ चौकी
विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें..94024134216


खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
खैरागढ़ में चैत्र नवरात्र की तैयारी पूरी, कल होगी ज्योति कलश स्थापना खैरागढ़। नगर सहित पूरे क्षेत्र के देवी मंदिरों में चैत्र नवरात्र को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बुधवार से प्रारंभ हो रहे वासंती नवरात्रि के अवसर पर शहर के प्रमुख मां दंतेश्वरी माता मंदिर, मां शीतला मंदिर सहित सभी देवी मंदिरों में ज्योति कलश की स्थापना की जाएगी। मां दंतेश्वरी मंदिर के पुजारी डॉ. मंगलानंद झा ने बताया कि यह मंदिर खैरागढ़ का सबसे प्राचीन देवी मंदिर है, जहां हर वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु नवरात्रि के दौरान पहुंचते हैं। उन्होंने बताया कि चैत्र प्रतिपदा से हिंदू नववर्ष की भी शुरुआत होती है और इस बार विक्रम संवत 2083 का नाम ‘रुद्र’ संवत्सर रहेगा। उन्होंने नवरात्रि के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वर्ष में चार नवरात्रि होती हैं, लेकिन आश्विन और चैत्र नवरात्रि विशेष रूप से प्रमुख मानी जाती हैं। चैत्र नवरात्रि को वासंती नवरात्रि भी कहा जाता है। मुहूर्त को लेकर फैली भ्रांतियों पर उन्होंने स्पष्ट किया कि ज्योति प्रज्वलन का कोई विशेष मुहूर्त नहीं होता, बल्कि कलश स्थापना, नवग्रह, गौरी-गणेश, सप्तमातृका, षोडश मातृका और योगिनी की स्थापना के लिए निश्चित समय होता है। मां दंतेश्वरी मंदिर में दोपहर 12 बजे से 1 बजे के बीच विधिवत पूजा-अर्चना के साथ कलश स्थापना की जाएगी। इसके बाद शाम के समय श्रद्धालु अपने नाम से स्थापित ज्योति कलश प्रज्वलित करेंगे। मंदिर प्रबंधन के अनुसार मां दंतेश्वरी मंदिर में इस वर्ष करीब 330 ज्योति कलश स्थापित किए जाएंगे, जबकि इतवारी बाजार स्थित मां शीतला मंदिर में लगभग 250 ज्योति कलश स्थापित होंगे। खास बात यह है कि मां दंतेश्वरी मंदिर में देश ही नहीं, बल्कि विदेशों से भी श्रद्धालु अपनी आस्था के अनुसार ज्योति प्रज्वलित करवाते हैं। अबू धाबी, जर्मनी और कनाडा जैसे देशों में रह रहे श्रद्धालु भी मंदिर से जुड़े रहते हैं और नवरात्रि में अपनी सहभागिता निभाते हैं। चैत्र नवरात्रि को लेकर पूरे खैरागढ़ में भक्ति और उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।