Breaking
Sat. Mar 28th, 2026

घर के सामने रखे कार की हुई थी चोरी..कोटा राजस्थान से चोर और वाहन को पुलिस ने किया बरामद

खबर शेयर करें..

क्राइम खबर डेस्क खबर 24×7 राजनांदगांव // सोमनी थाना क्षेत्र ग्राम मनकी में रहस्यमयी ढंग से 26 लाख रुपए की कार के चोरी के मामले का खुलासा पुलिस ने किया जिसमे प्रार्थी का भाई हि निकला चोरी का आरोपी निकला , जिसने एक भाई के पास दो कार और मेरे पास एक भी नहीं को लेकर इस पूरे मामले में इस घटना को अंजाम दिया ।

राजनांदगांव पुलिस ने आज एक ऐसे मामले का खुलासा किया जिसकी कल्पना करना भी मुश्किल है , लेकिन ऐ सच है , कलीम उल्मा की टाटा हेरियर कार किमत 26 लाख रुपए , 07 जनवरी को अचानक घर के सामने से गायब हो गई , लेकिन इस अनूठे तरीके से गाड़ी के लापता मामले में पुलिस ने एक – एक सीसीटीवी फुटेज के कैमरो को खंगाले पर , पुलिस के लिए आरोपी ने छत्तीसगढ़ से कार मध्यप्रदेश ,महाराष्ट्र और राजस्थान की ओर जाते हुए देखा गया, जिसके बाद प्रार्थी मो सदाब बैग ने सारे सीसीटीवी फुटेज में दिख रहे आरोपी को अपना छोटा भाई अलीफ सनी बैग के रूप में पहचान कर पूरे मामले का खुलासा किया ।

solar pinal
solar pinal

फेसबुक पर अपडेट पाने लाइक करे.. https://www.facebook.com/www.khabar24x7.in/

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
Ad by study point kgh

आरोपी अलीफ सनी बैग को सिर्फ इस मामले में आरोपी बनाने का कारण सिर्फ और सिर्फ यही है कि तेरे पास दो कार मेरे पास एक भी नहीं लेकिन एक भी नहीं लेकिन इस मामले में आरोपी ने पूरे पांलिग के तहत कार की 04 चाबी भी बना ली थी ।

एसपी प्रफुल्ल ठाकुर ने प्रेसवार्ता में बताया कि प्रार्थी मोहम्मद सदाब बेग ने 7 जनवरी को शिकायत दर्ज कराई थी। कार क्रमांक सीजी 13-एटी -6403 को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है। पुलिस ने 2 टीम गठित की और अलग-अलग दिशाओं में भेजा। सीसीटीव्ही फुटेज व टोल प्लाजा में चोरी गए हुए कार की पतासाजी की गई। टोप्लाजा और महाराष्ट्र के साकोली व भंडारा में उपरोक्त लग्जरी कार नागपुर की ओर जाते हुए देखा गया।

        इसे भी पढ़ें: 6 हजार रुपये से कम में मिल रहे ब्रैंडेड स्मार्टफोन..20 जनवरी तक बंपर सेल..

दोनों टीम महाराष्ट्र की ओर रवाना हुई। टीम द्वारा लगातार सीसीटीव्ही फुटेज एवं तकनीकी सहायता से कार का रूट का पता लगाया गया। सैकड़ों सीसीटीव्ही फुटेज खंगालने के बाद कार सहित आरोपी का हुलिया प्राप्त हुआ। जिसे प्रार्थी मोहम्मद सदाब को दिखाकर पहचान कराया गया । इस दौरान प्रार्थी के होश उड़ गए। फुटेज में उसका छोटा भाई अलीफ सनी बेग की पहचान हुई।

प्रार्थी द्वारा हुलिया की पहचान करने पर पुलिस कोटा राजस्थान गई और आरोपी अलीफ सनी बेग को गिरफ्तार कर ली। बताया जा रहा है कि आरोपी सनी बेग नीट परीक्षा की तैयारी करने कोटा में रहता था। पुलिस आरोपी के निशादेही पर चोरी हुए कार को वाहन को कब्जे में ले लिया। कार्रवाई में थाना प्रभारी सोमनी विनय सिंह बघेल, सहायक उपनिरीक्षक इश्राफिल खान,प्रधान आरक्षक राणा प्रसन्न्, आरक्षक सहबाज, सायबर सेल से मनीष मानिकपुरी, अवध किशोर साहू, मनीष वर्मा, आदित्य सिंह एवं हेमंत साहू और प्रभारी सायबर सेल उमेश बघेल की भूमिका रही।

The car kept in front of the house was stolen. Police recovered the thief and the vehicle from Kota Rajasthan


kishor soni 2
रिपोर्ट : किशोर सोनी , खैरागढ़
विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें..9407957001


खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
खैरागढ़ में चैत्र नवरात्र की तैयारी पूरी, कल होगी ज्योति कलश स्थापना खैरागढ़। नगर सहित पूरे क्षेत्र के देवी मंदिरों में चैत्र नवरात्र को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बुधवार से प्रारंभ हो रहे वासंती नवरात्रि के अवसर पर शहर के प्रमुख मां दंतेश्वरी माता मंदिर, मां शीतला मंदिर सहित सभी देवी मंदिरों में ज्योति कलश की स्थापना की जाएगी। मां दंतेश्वरी मंदिर के पुजारी डॉ. मंगलानंद झा ने बताया कि यह मंदिर खैरागढ़ का सबसे प्राचीन देवी मंदिर है, जहां हर वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु नवरात्रि के दौरान पहुंचते हैं। उन्होंने बताया कि चैत्र प्रतिपदा से हिंदू नववर्ष की भी शुरुआत होती है और इस बार विक्रम संवत 2083 का नाम ‘रुद्र’ संवत्सर रहेगा। उन्होंने नवरात्रि के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वर्ष में चार नवरात्रि होती हैं, लेकिन आश्विन और चैत्र नवरात्रि विशेष रूप से प्रमुख मानी जाती हैं। चैत्र नवरात्रि को वासंती नवरात्रि भी कहा जाता है। मुहूर्त को लेकर फैली भ्रांतियों पर उन्होंने स्पष्ट किया कि ज्योति प्रज्वलन का कोई विशेष मुहूर्त नहीं होता, बल्कि कलश स्थापना, नवग्रह, गौरी-गणेश, सप्तमातृका, षोडश मातृका और योगिनी की स्थापना के लिए निश्चित समय होता है। मां दंतेश्वरी मंदिर में दोपहर 12 बजे से 1 बजे के बीच विधिवत पूजा-अर्चना के साथ कलश स्थापना की जाएगी। इसके बाद शाम के समय श्रद्धालु अपने नाम से स्थापित ज्योति कलश प्रज्वलित करेंगे। मंदिर प्रबंधन के अनुसार मां दंतेश्वरी मंदिर में इस वर्ष करीब 330 ज्योति कलश स्थापित किए जाएंगे, जबकि इतवारी बाजार स्थित मां शीतला मंदिर में लगभग 250 ज्योति कलश स्थापित होंगे। खास बात यह है कि मां दंतेश्वरी मंदिर में देश ही नहीं, बल्कि विदेशों से भी श्रद्धालु अपनी आस्था के अनुसार ज्योति प्रज्वलित करवाते हैं। अबू धाबी, जर्मनी और कनाडा जैसे देशों में रह रहे श्रद्धालु भी मंदिर से जुड़े रहते हैं और नवरात्रि में अपनी सहभागिता निभाते हैं। चैत्र नवरात्रि को लेकर पूरे खैरागढ़ में भक्ति और उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।