Breaking
Wed. Apr 22nd, 2026

खेलते हुए बच्चा जा गिरा कुएँ में.. परिजन खोजते रहे आसपास.. अंत में कुएँ में बच्चा मिला मृत

खेलते हुए बच्चा जा गिरा कुएँ में.. परिजन खोजते रहे आसपास.. अंत में कुएँ में बच्चा मिला मृत
खबर शेयर करें..

0 घटना से परिवार और गांव में मातम की स्थिति निर्मित है।

0 कुएं में जाली और बंधान नही, जमीन के समतल में होने के कारण,हुई घटना।

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 गंडई पंडरिया// नगर के नजदीकी ग्राम ठंडार भाठापारा वार्ड 10 निवासी जनक जंघेल के लगभग 4 वर्षीय पुत्र मारुति जंघेल जो रोजाना की तरह अपने घर में खेल रहा था। खेल खेल में वह सीधा कुएं की ओर गया और कुएं में गिर गय। घटना दोपहर 1 बजे की बताई जा रही है।

खेलते हुए बच्चा जा गिरा कुएँ में.. परिजन खोजते रहे आसपास.. अंत में कुएँ में बच्चा मिला मृत

solar pinal
solar pinal

कुएँ में डाला कांटा तो फंसा कपड़ा.. तब जाने परिजन..

 

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
Ad by study point kgh

बच्चे की मां टिंकल और पिता जनक जंघेल उस समय घर पर दोनो थे। पिता जनक जंघेल जो छोटा सा बिल्डिंग ठेकेदार है। मौके पर बच्चे के नही दिखने पर इधर उधर देखा तो नही मिला तालाब के समीप, आस पास मोहल्ले में पता किया तो कही नही मिला तो घर वालो ने अपने घर के कुएं पर देखा तो काटा लगाकर कुएं में डाला तो बच्चे का कपड़ा फसा जिससे कन्फर्म हुआ।

परिजनों ने कुएँ से निकाल ले गए अस्पताल..

जैसे तैसे बच्चे को कुएं से निकाला और मोटर सायकल से गंडई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। बताया जाता है की बच्चे रास्ते में सांस ले रहे थे लेकिन अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जनक जंघेल के 2 साल की बेटी भी है। घर के कुआ समतल होने के कारण बच्चे आसानी से वहा जाकर गिर गया। अगर कुएं में घेरा होता तो शायद ये घटना नहीं घटती। घटना से परिवार में मातम की स्थिति बनी हुई है।

The child fell into the well while playing. The family members kept searching around.. Finally the child was found dead in the well.


Rohit dewangan-gandai
रिपोर्ट : रोहित देवांगन, गंडई
विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें..6267204197



खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!