Breaking
Mon. Apr 20th, 2026

गौ हत्यारे को आजीवन कारवास एंव गौ तस्करो को बिना जमानत के 5 साल का सजा हो – शिवसेना

गौ हत्यारे को आजीवन कारवास एंव गौ तस्करो को बिना जमानत के 5 साल का सजा हो - शिवसेना
खबर शेयर करें..

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 अम्बागढ़ चौकी। शिवसेना प्रदेश प्रमुख धनंजय सिंह परिहार का निर्देशनुसार पुरे छत्तीसगढ़ प्रदेश के सभी जिला मुख्यालय पर लगातार चल रही गौ तस्करी गौ हत्याओ को लेकर दोपहर 3 बजे एक साथ पुतला दहन करने का आह्वान किया गया था इसी तारतम्य में मोहला मानपुर अ.चौकी जिले के शिवसैनिकों द्वारा मोहला के दुर्गा चौक पर पुतला दहन किया गया।

 शिवसैनिकों ने कहा कि छत्तीसगढ़ मे लगातार गौ तस्करी व गौ हत्या बढ़ती जा रही है जिससे सत्य सनातन हिन्दू समाज को आघात महसूस होने लगा है। हिन्दू धर्म के लोग गाय को अपने माता मानते है।  शिवसेना हिन्दू वादी संगठन शासन, प्रशासन से मांग करती है की गौ हत्यारे को आजीवन कारावास व गौ तस्करो को बिना जमानत का पांच साल कड़ी कारावास दिया जावे। यदि गौ तस्कर गौ हत्यारे पर उचित कार्यवाही नहीं किया गया तो आने वाला समय में शिवसेना उग्र आंदोलन करेगी।गौ हत्यारे को आजीवन कारवास एंव गौ तस्करो को बिना जमानत के 5 साल का सजा हो - शिवसेना

solar pinal
solar pinal

शिवसेना प्रदेश सचिव दिनेश ताम्रकार ने बताया की राजनांदगाँव संसदीय क्षेत्र के सभी 4 जिला मे गौ हत्यारा गौ तस्कर का पुतला दहन किया गया है वही नवीन जिला मोहला मानपुर अम्बागढ़ चौकी के मोहला मे गौ हत्यारा गौ तस्कर का पुतला दहन किया गया है यदि इन गौ हत्यारे,गौ तस्करीयों पर शिवसेना के मांग अनुसार कड़ी कार्यवाही नही की जाति हैं तो शासन, प्रशासन के विरोध मे उग्र आंदोलन किया जाएगा जिसका रूप रेखा अभी से तैयार किया जावेगा।

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
Ad by study point kgh

कार्यक्रम के दौरान अध्यक्ष शोभाशंकर त्रिपाठी, महा सचिव हेमंत सोनी, सचिव तपसी यादव, तोरण यादव, भूषण ठाकुर, ब्लाक अध्यक्ष नारायण सोनी, ईश्वर यादव, महिला सेना से सावित्री नेताम, प्रतिमा यादव, युवा सेना कुलदीप एंव भारी संख्या में शिवसैनिक उपस्थित रहे।


ashish kasar ambagarh chauki
रिपोर्ट : आशीष कसार, अम्बागढ़ चौकी
विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें..94024134216



खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!