Wed. Jul 29th, 2026

निकाय ने राजस्व वसूली में किया तेजी, लंबे समय से जमा नहीं करने वाले दो दुकानों को किया सील

राजस्व वसूली करते हुए कर्मचारी
खबर शेयर करें..

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 गंडई पंडरिया// नगर पंचायत गंडई द्वारा बकाया राजस्व वसूली के लिए नगर पंचायत के कर्मचारी बकायादारों के घर घर और दुकानो में दस्तक देने का अभियान तेज कर दिए है, नगर सरकार का लक्ष्य, वित्त वर्ष खत्म होने से पहले संपत्ति कर, दुकान किराया, समेकित कर, जलकर शुल्क को जोड़कर कुल लगभग 60 लाख रुपए का राजस्व खजाने भरने की तैयारी में है।

सीएमओ कुलदीप झा ने बताया कि जल कर, प्रकाश कर, संपत्ति कर और समेकित कर, नगर पंचायत के राजस्व के प्रमुख साधन होते हैं। इस राजस्व का उपयोग शहर में बुनियादी सुविधाओं के विकास और नगर की साफ सफाई के लिए किया जाता है। उन्होनें बताया कि राजस्व वसूली का काम राजस्व कर्मचारियों द्वारा पूरे साल भर चलता रहता है। इसके साथ ही नगरपालिका के राजस्व विभाग के कर्मचारी नगर के सभी वार्डों में करदाताओं के घरों में जाकर राजस्व वसूली का काम करतें हैं।

उन्होनें बताया कि चालू वित्त वर्ष 2022-23 में फरवरी माह में अब तक 60 लाख रुपये की राजस्व वसूली की जानी है। चालू वित्तीय वर्ष का आखरी महीना चल रहा है बकायादारों की राशि में सिर्फ 40 फ़ीसदी राशि ही वसूली की गई है।

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393
राजस्व वसूली करते हुए कर्मचारी

राजस्व वसूली में नगर पंचायत फिसड्डी, सिर्फ 40 प्रतिशत ही कर पाए वसूली

अब देखने वाली बात यह है कि आखिर माह के अंत तक कर्मचारी कितना राजस्व राशि एकत्रित कर पाती है। निकाय से मिली जानकारी के अनुसार संपत्ति कर 14 लाख में 05 लाख वसूली, समेकित कर 37 लाख में 14 लाख वसूली, जलकर शुल्क 29 लाख के डिमांड में 11 लाख वसूली और दुकान किराया में देखा जाए तो 23लाख के मांग में 13 लाख ही वसूली हो पाई है। जबकि नगर में इन सभी आरोपित करो को जमा करने के लिए लगातार मुनादी कराई भी जा रही है।

इन सभी करो में मांग एक करोड़ तीन लाख वसूली हुआ है 43 लाख बकाया है 60लाख रूपए, वही कल मंगलवार को दुकानदार जेठिया देवांगन का दुकान किराया 13258 रुपए लंबे समय से बकाया था जमा नहीं करने पर दुकान में नगर पंचायत की टीम सील की कार्यवाही किया है वही सरिता नामदेव का भी दुकान किराया राशि 14290 बकाया था जमा नहीं करने पर दुकान में ताला लगाकर सील की कार्यवाही किया गया है।


Rohit dewangan-gandai
रिपोर्ट : रोहित देवांगन ,गंडई
विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें..7415791636


खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg