Sun. Jul 19th, 2026

जिले में भाजपा के छहों मंडल की कार्यकारिणी घोषित

भाजपा
खबर शेयर करें..

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 खैरागढ़ // जिला भाजपा संगठन के अनुमोदन के बाद जिले के विभिन्न शहर ग्रामीण मंडलों की कार्यकारिणी मंडल अध्यक्षाें द्वारा घोषित कर दी गई । जिले के खैरागढ़ शहर, बाजार अतरिया, छुईखदान, साल्हेवारा, पांडादाह, गंडई मंडल की कार्यकारिणी घोषित की गई।

जिसमे खैरागढ़ मंडल में डोरेलाल वर्मा एवं ऋषभ सिंह को महामंत्री की जवाबदारी दी गई है। गंडई मंडल में लीलाराम साहू और रजेलाल पटेल को महामंत्री बनाया गया है।

पाड़ादाह मंडल में सत्येन्द्र साहू और खेमलाल सिन्हा को महामंत्री, साल्हेवारा मंडल मे महेन्द्र यादव और मनोज अग्रवाल को महामंत्री, छुईखदान मंडल में बलराम जंघेल और रोशन चंद्राकर को महामंत्री, अतरिया मंडल में उत्तम वर्मा और मुकेश वर्मा को महामंत्री नियुक्त किया गया है।

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

यह भी पढ़ें : पूर्व विधायक से 20 लाख की फिरौती मांगने वाला युवक प्रयागराज से गिरफ्तार

खैरागढ़ मंडल में युवा मोर्चा अध्यक्ष की जवाबदारी अनीश सिंह दादू को, महिला मोर्चा अध्यक्ष पार्षद देवीन कोठले, पिछड़ा मोर्चा अध्यक्ष उमेश वर्मा, किसान मोर्चा अध्यक्ष रघुनाथ साहू, एससी मोर्चा अध्यक्ष आकेश बर्मन, एसटी मोर्चा अध्यक्ष कैलाश नागरे, और अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष नितीन कोटड़िया को नियुक्त किया गया है।

गंडई मंडल में भानुप्रताप साहू को युवा मोर्चा अध्यक्ष, तहसील पटेल को किसान मोर्चा, लेखराम साहू को पिछड़ा वर्ग, अंजली देवांगन को महिला मोर्चा, राकेश टंडन को अजा मोर्चा, कार्तिक मरकाम को अजजा मोर्चा, और मंगलचंद जैन को अल्पसंख्यक मोर्चा का अध्यक्ष, पाडादाह मंडल मे पारस पटेल को युवा मोर्चा, टामिन सिन्हा को महिला मोर्चा, छत्रपाल चौधरी को पिछड़ा मोर्चा, घनश्याम वर्मा को किसान मोर्चा की जिम्मेदारी दी गई है।

यह भी पढ़ें : चोरी के लगभग 50 लाख के माल के साथ अंतरराज्यीय गिरोह के पांच सदस्य गिरफ्तार

इसी तरह नकुल कोसरे को अजा मोर्चा, राजकुमार मंडावी को अजजा मोर्चा, मुकेश जैन को अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष, साल्हेवारा मंडल मे चमन वर्मा को युवा मोर्चा, संतोष यादव को किसान मोर्चा, मन्नू मरकाम को अजजा मोर्चा, खेमु पांचे को पिछड़ावर्ग, सकुन यादव को महिला मोर्चा, गोपी बंजारे को अजा मोर्चा अध्यक्ष बनाये गए है।

अतरिया मंडल मे केशव वर्मा को पिछड़ावर्ग, युवराज साहू को किसान र्मोा, बीना वर्मा को महिला मोर्चा, नितेश उपाध्याय को युवा मोर्चा केशव चंदेल को अजा मोर्चा, मोहन मंडावी को अजजा मोर्चा और गौतम चंद जैन को अल्पसंख्यक मोर्चा का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।भाजपा   




खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg