युवा मोर्चा के मंडल का कार्यकारिणी किया गया विस्तार
छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 गंडई पंडरिया // भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव के निर्देशानुसार, भाजपा जिलाध्यक्ष विशेसर साहू एवं युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष आयश सिंह बोनी के अनुशंसा पर मंडल गंडई युवा मोर्चा अध्यक्ष भानुप्रताप साहू ने अपनी कार्यकारिणी का विस्तार किया है।
यह विस्तार संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने , भाजपा की राष्ट्रवादी विचारधारा को युवाओं के बीच अधिक प्रभावी ढंग से पहुंचाना और समर्पण व ऊर्जा को बढ़ावा देना है। अपनी कार्यकारिणी विस्तार के दौरान युवा मोर्चा के टीम में उपाध्यक्ष कृष्णा मानिकपुरी, सांवत देवांगन, उमेश यदु, योगेश साहू, प्रवीण सोनी, को शामिल किया गया है।
वही महामंत्री में जितेंद्र पटेल, रोहन ताम्रकार, मंत्री में पांच लोगों को शामिल किया गया है। वहीं कोषाध्यक्ष में सिद्धार्थ तिवारी, सह कोषाध्यक्ष में जनेराम पटेल ,मीडिया प्रभारी के रूप में रामू मरकाम को शामिल किया गया है।

यह भी पढ़ें : बिना बैच नंबर के 80 बोरी पानी पाउच को किया गया सीज, जाँच के लिए लिया नमूना
उसी प्रकार कार्यालय प्रभारी, आईटी सेल संयोजक, सहसंयोजक, सह मीडिया प्रभारी सहित 19 लोगों को टीम में शामिल किया गया है। अपनी कार्यकारिणी विस्तार के दौरान सभी वर्ग के शहरी एवं ग्रामीणों युवाओं को शामिल किया गया है।विस्तार/ गठन के बाद से युवाओं में अलग माहौल निर्मित है।

विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें.. 7415791636


