Sat. Jun 27th, 2026

VIDEO: नगर निगम ने घर सील किया..तो गुस्से में महिला ने की आत्मदाह की कोशिश..पेट्रोल डाल लगा लगाई आग

खबर शेयर करें..

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 राजनांदगांव // शहर के लखोली में गुरुवार को एक महिला ने खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। आसपास के लोग जब तक कुछ समझ पाते, तब तक महिला गंभीर रूप से जल गई। उसे मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

गौरतलब हो कि लखोली में नगर निगम द्वारा अटल आवास का निर्माण किया गया है। इस आवास में कुछ लोगों ने अवैध कब्जा कर लिया है और बिना आवंटन के ही रहने लगे हैं। नगर निगम की टीम ऐसे लोगों का अवैध कब्जा हटाने गुरुवार को लखोली पहुंची थी। यहां महिला यास्मीन बेगम (49) भी अपने 22 साल के बेटे के साथ रहती है। उसे आवास अलॉट नहीं किया गया है, फिर भी वह यहां रह रही है। नगर निगम की टीम ने उसका मकान सील कर दिया। ये देखकर महिला ने घर के बाहर खुद के ऊपर पेट्रोल डालकर आत्मदाह करने की कोशिश की। महिला के आत्मदाह करने की कोशिश के बाद निगम की टीम मौके से भाग निकली। महिला ने जब खुद को जलाया, तब सब कुछ इतनी जल्दी हुआ कि किसी को भी कुछ सोचने-समझने का मौका नहीं मिला। आसपास के लोगों ने पहले कपड़े और फिर पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश की। इसके बाद लोगों ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। महिला का बयान लेने की कोशिश की जा रही है, लेकिन फिलहाल उसकी हालत ऐसी नहीं है कि उससे कुछ भी बात की जा सके।

नगर निगम द्वारा पहले भी अटल आवास में कब्जा करके रह रहे लोगों को नोटिस दिया जा चुका है। नगर निगम ने उन्हें खुद ही घर खाली कर देने को कहा था, इसके बावजूद अवैध कब्जाधारकों ने मकान खाली नहीं किया। इसके बाद नगर निगम की टीम यहां कब्जा हटाने पहुंची थी। उन्होंने कहा कि जिस महिला ने आत्मदाह की कोशिश की है, उसकी हालत गंभीर है। उसका इलाज मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है। बताया जा रहा है कि महिला तलाकशुदा है और कपड़े बेचने का काम करती है।

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

आवास के लिए पैसे लेने का लगा आरोप..

स्थानीय लोगों ने बताया एक दिन पहले ही महिला ने निगम के अधिकारियों को मौखिक रूप से बताया था कि निगम के कर्मचारी ने ही प्रधानमंत्री आवास योजना के मकान में रहने के लिए 30 हजार रुपए लिए हैं। उसकी बात को निगम अफसरों ने अनसुना कर दिया था।


खबर शेयर करें..

Related Post

3 thoughts on “VIDEO: नगर निगम ने घर सील किया..तो गुस्से में महिला ने की आत्मदाह की कोशिश..पेट्रोल डाल लगा लगाई आग”

Comments are closed.

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg