Sat. Jun 27th, 2026

गरीब और मध्यमवर्गीय परिवार के बच्चो को निः शुल्क अंग्रेजी शिक्षा देना ही आत्मानंद स्कुल का उद्देश्य: खुशरो

खबर शेयर करें..

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 गंडई पंडरिया// आज शुक्रवार दोपहर 12 बजे गंडई के शासकीय स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल में वार्षिक उत्सव का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि युवराज लाल टारकेश्वर शाह खुशरो चेतन देवांगन अध्यक्ष नगर पंचायत गंडई पार्षद क्रांति ताम्रकार सूरज नामदेव नीलम नामदेव बालकिशन यादव वही मोहशीन खान बतौर अतिथि की उपस्थिति में दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

     इसे भी पढ़ें: नगर निगम ने घर सील किया..तो गुस्से में महिला ने की आत्मदाह की कोशिश..पेट्रोल डाल लगे आग.

इस दौरान छत्तीसगढ़ महतारी अरपा पैरी की धार की वंदना की गई। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों को छत्तीसगढ़ी वेशभूषा और स्पोर्ट ड्रेस के पहनावे में देखकर अतिथियों ने जमकर प्रशंसा की। उन्होंने बच्चों को खूब पढ़ाई करने नगर सहित जिले और राज्य का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया और कहा कि आप मेहनत कीजिए, अच्छा परिणाम लाइए। हम हर संभव मदद करने की कोशिश करेंगे।

सरकार का प्रयास है, छग के लोगों को अच्छी शिक्षा मिले कार्यक्रम के दौरान युवराज खुशरों ने कहा कि पहले अच्छी शिक्षा ग्रहण करने के लिए खूब सारा पैसा खर्च करना पड़ता था। हमारे राज्य के किसान, मजदूर अपने बच्चों को अंग्रेजी स्कूल में पढ़ाने का सोच भी नहीं पाते थे। उनकी समस्याओं को देखते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्वामी आत्मानंद स्कूल की शुरुआत की। निःशुल्क शिक्षा मिलने से गरीब और मध्यम वर्ग के लोग खुश हैं।

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

इस दो दिवसीय कार्यक्रम में इंडोर और आउटडोर खेल में 132 विनर खिलाड़ियों, विद्यार्थियों को संस्था द्वारा मेडल और प्रमाण पत्र दिया जाएगा। आज के कार्यक्रम में 20 मीटर रेस, बाधा रेस, फ्रॉग रेस, बैलेंस रेस, चम्मच गेम आदि खेल का आयोजन किया गया ।

कार्यक्रम में इस स्कुल से 12 बच्चे जो नेशनल में जीतकर आए है उसका सम्मान भी इस कार्यक्रम में किया गया। कार्यक्रम में प्राचार्य पवन ददरिया अशोक देवांगन सी एम चौबे राजेश बारले आर डी दुबे मुकेश यादव हिमांशु सिन्हा ममता सोनी पी टी आई प्रिंकेश कश्यप सहित स्टाफ और बच्चे उपस्थित रहे।


Rohit dewangan-gandai
रिपोर्ट : रोहित देवांगन ,गंडई
विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें..7415791636


खबर शेयर करें..

Related Post

One thought on “गरीब और मध्यमवर्गीय परिवार के बच्चो को निः शुल्क अंग्रेजी शिक्षा देना ही आत्मानंद स्कुल का उद्देश्य: खुशरो”

Comments are closed.

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg