Breaking
Sat. Mar 28th, 2026

सरपंच पतियों की मनमानी से पंचायत व्यवस्था सवालों के घेरे में, महिला सशक्तिकरण पर उठ रहे प्रश्न

janpat panchayat chhuikhadan IMG_20230208
खबर शेयर करें..

सरपंच पतियों की मनमानी से पंचायत व्यवस्था सवालों के घेरे में, महिला सशक्तिकरण पर उठ रहे प्रश्न

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 गंडई पंडरिया // केसीजी जिले और जनपद पंचायत के अंतर्गत अधीनस्थ ग्राम पंचायतों में इन दिनों सरपंच पति की बढ़ती दखलंदाजी को लेकर गंभीर सवाल उठने लगे हैं। पंचायत व्यवस्था में महिलाओं को आरक्षण देकर उन्हें सशक्त बनाने का उद्देश्य रखा गया था, लेकिन जमीनी स्तर पर स्थिति इसके विपरीत नजर आ रही है।

solar pinal
solar pinal

कई ग्राम पंचायतों में निर्वाचित महिला सरपंचों की जगह उनके पति ही निर्णय लेते देखे जा रहे हैं, जिससे न केवल पंचायती राज व्यवस्था प्रभावित हो रही है, बल्कि गांव का विकास कार्यों पर भी इसका नकारात्मक असर पड़ रहा है।

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
Ad by study point kgh

 

सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार ग्रामीण क्षेत्रों से लगातार ऐसी शिकायतें सामने आ रही हैं कि ग्राम पंचायतों के दैनिक कार्यों से लेकर मासिक बैठकों तक में सरपंच पतियों का हस्तक्षेप बढ़ गया है। पंचायत बैठकों में उनकी उपस्थिति और निर्णयों में उनकी भूमिका, पंचायती राज अधिनियम की खुली अवहेलना मानी जा रही है। नियमों के अनुसार पंचायत के कार्यों में केवल निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को ही अधिकार है, लेकिन कई स्थानों पर यह नियम केवल कागजों तक सीमित रह गया है।

 

स्थिति इतनी गंभीर हो गई है कि कई मामलों में सरपंच पति सीधे तौर पर सचिवों और रोजगार सहायकों पर दबाव बनाकर कार्य करवा रहे हैं। आरोप है कि कुछ स्थानों पर यह दबाव वित्तीय अनियमितताओं और भ्रष्टाचार को भी बढ़ावा दे रहा है। फर्जी भुगतान, बिना स्वीकृति के कार्य और मनमाने तरीके से राशि खर्च करने जैसी शिकायतें भी सामने आ रही हैं, जिससे पंचायत की छवि धूमिल हो रही है।

 

जनपद पंचायत स्तर पर भी इस समस्या का असर देखने को मिल रहा है। कई अधिकारियों का कहना है कि सरपंच पतियों का हस्तक्षेप फाइलों की प्रक्रिया और प्रशासनिक कार्यों में भी बाधा बन रहा है। इससे न केवल कार्यों में देरी हो रही है, बल्कि प्रशासनिक पारदर्शिता भी प्रभावित हो रही है।

 

महिला सरपंचों की स्थिति भी चिंता का विषय बनती जा रही है। कई जगहों पर महिला सरपंचों को पंचायत के विकास कार्यों, योजनाओं और वित्तीय लेनदेन की पूरी जानकारी तक नहीं होती। उनके नाम पर कार्य तो होते हैं, लेकिन वास्तविक नियंत्रण उनके पतियों के हाथ में होता है। इससे महिला आरक्षण का मूल उद्देश्य – महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया में भागीदारी दिलाना – कमजोर पड़ता नजर आ रहा है।

 

ग्रामीणों और पंचायत प्रतिनिधियों का कहना है कि महिला आरक्षण अब कई जगहों पर केवल चुनाव तक सीमित रह गया है। चुनाव जीतने के बाद वास्तविक सत्ता सरपंच पति के हाथों में चली जाती है, जिससे महिलाओं की भूमिका औपचारिक बनकर रह जाती है। इससे न केवल महिलाओं का अधिकार प्रभावित होता है, बल्कि पंचायत की कार्यप्रणाली भी असंतुलित हो जाती है।

 

इस स्थिति से सचिव, रोजगार सहायक, उपसरपंच और पंचगण भी परेशान हैं। उनका कहना है कि जब सभी निर्णय सरपंच पति द्वारा लिए जाते हैं, तो अन्य निर्वाचित प्रतिनिधियों की भूमिका नगण्य हो जाती है। इससे पंचायत में सामूहिक निर्णय की परंपरा खत्म हो रही है और विवाद की स्थिति भी बन रही है।

 

कई ग्राम पंचायतों में सरपंच पतियों की दखलंदाजी के कारण विकास कार्यों की गुणवत्ता और गति दोनों प्रभावित हो रही हैं। योजनाओं का सही क्रियान्वयन नहीं हो पा रहा है और कई बार प्राथमिकता वाले कार्य भी नजर अंदाज हो जाते हैं। इससे ग्रामीणों में असंतोष बढ़ता जा रहा है।

 

अब सवाल यह उठ रहा है कि क्या प्रशासन इस पर सख्त कार्रवाई करेगा? पंचायत कानूनों के स्पष्ट प्रावधान होने के बावजूद यदि इस तरह की अनियमितताएं जारी रहती हैं, तो यह पूरे पंचायत तंत्र की विश्वसनीयता पर प्रश्नचिह्न खड़ा करता है। जरूरत है कि संबंधित अधिकारी इस मामले को गंभीरता से लें और नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें, ताकि पंचायतों में पारदर्शिता और जवाबदेही बनी रहे और महिला सशक्तिकरण का उद्देश्य भी पूरा हो सके।janpat panchayat chhuikhadan IMG_20230208

 

जानकारी अनुसार सरपंच पतियों की मनमानी इस कदर हावी हो चुकी है ग्राम पंचायत से लेकर जनपद पंचायत में भी खुद को सरपँच प्रतिनिधि कहकर हर कार्यो में सरपंच पतियों की दखल हो रही है वही दूसरी ओर कई महिला सरपंच चुनाव जीते एक वर्ष बीत जाने के बाद भी अपने ग्राम पंचायत में क्या काम चल रहा है या ग्राम पंचायतों के कार्यो से अनजान है जो भ्रस्टाचार को बढ़ावा दिखाई देता नजर आ रहा है।

 

केशवरी देवांगन सीईओ जनपद पंचायत छुईखदान का कहना है की इस संबंध में लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है, इस संबंध में शासन का स्पष्ट गाइडलाइन और निर्देश है , यहां मेरे आते ही एक पत्र सभी ग्राम पंचायत को जारी किया गया था, की बैठक में महिला सरपंच की उपस्थिति हो, मैं सरपंच पतियों के हाथ से किसी प्रकार का कागजात नहीं लेता, महिला सरपंच साथ में आते हैं तो बात समझ में आती है, मैं स्वयं महिला हूं मेरा सोचना है कि महिला आगे आए वह अपना अधिकार और जिम्मेदारी समझे कोशिश कर रही हूं कि कहीं से सरपंच पतियों का दखलदाजी न आए, मैं स्वयं महिला सरपंच को सामने साइन करवाती हूं।

 

प्रेम कुमार पटेल सीईओ जिला पंचायत खैरागढ़ का कहना है की इस संबंध में जनपद सीईओ को सभी पंचायतों के लिए पत्र जारी कराया जाएगा, महिला सशक्तिकरण को लेकर जो शासन से पत्र मिला है, उसका स्मरण कराया जाएगा। आगामी टीएल की बैठक में जनपद सीईओ के सामने बात रखते हुए निर्देशित किया जाएगा।


Rohit dewangan-gandai
रिपोर्ट : रोहित देवांगन, गंडई
विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें.. 7415791636



खबर शेयर करें..

Related Post

Leave a Reply

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
खैरागढ़ में चैत्र नवरात्र की तैयारी पूरी, कल होगी ज्योति कलश स्थापना खैरागढ़। नगर सहित पूरे क्षेत्र के देवी मंदिरों में चैत्र नवरात्र को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बुधवार से प्रारंभ हो रहे वासंती नवरात्रि के अवसर पर शहर के प्रमुख मां दंतेश्वरी माता मंदिर, मां शीतला मंदिर सहित सभी देवी मंदिरों में ज्योति कलश की स्थापना की जाएगी। मां दंतेश्वरी मंदिर के पुजारी डॉ. मंगलानंद झा ने बताया कि यह मंदिर खैरागढ़ का सबसे प्राचीन देवी मंदिर है, जहां हर वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु नवरात्रि के दौरान पहुंचते हैं। उन्होंने बताया कि चैत्र प्रतिपदा से हिंदू नववर्ष की भी शुरुआत होती है और इस बार विक्रम संवत 2083 का नाम ‘रुद्र’ संवत्सर रहेगा। उन्होंने नवरात्रि के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वर्ष में चार नवरात्रि होती हैं, लेकिन आश्विन और चैत्र नवरात्रि विशेष रूप से प्रमुख मानी जाती हैं। चैत्र नवरात्रि को वासंती नवरात्रि भी कहा जाता है। मुहूर्त को लेकर फैली भ्रांतियों पर उन्होंने स्पष्ट किया कि ज्योति प्रज्वलन का कोई विशेष मुहूर्त नहीं होता, बल्कि कलश स्थापना, नवग्रह, गौरी-गणेश, सप्तमातृका, षोडश मातृका और योगिनी की स्थापना के लिए निश्चित समय होता है। मां दंतेश्वरी मंदिर में दोपहर 12 बजे से 1 बजे के बीच विधिवत पूजा-अर्चना के साथ कलश स्थापना की जाएगी। इसके बाद शाम के समय श्रद्धालु अपने नाम से स्थापित ज्योति कलश प्रज्वलित करेंगे। मंदिर प्रबंधन के अनुसार मां दंतेश्वरी मंदिर में इस वर्ष करीब 330 ज्योति कलश स्थापित किए जाएंगे, जबकि इतवारी बाजार स्थित मां शीतला मंदिर में लगभग 250 ज्योति कलश स्थापित होंगे। खास बात यह है कि मां दंतेश्वरी मंदिर में देश ही नहीं, बल्कि विदेशों से भी श्रद्धालु अपनी आस्था के अनुसार ज्योति प्रज्वलित करवाते हैं। अबू धाबी, जर्मनी और कनाडा जैसे देशों में रह रहे श्रद्धालु भी मंदिर से जुड़े रहते हैं और नवरात्रि में अपनी सहभागिता निभाते हैं। चैत्र नवरात्रि को लेकर पूरे खैरागढ़ में भक्ति और उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।