Breaking
Mon. Jun 8th, 2026

राजधानी में ‘रेड रूम टेक्नो पार्टी’ विवाद: 40 हजार तक की टिकट और अश्लीलता को लेकर जाँच मे जुटी पुलिस

राजधानी में ‘रेड रूम टेक्नो पार्टी’ विवाद: 40 हजार तक की टिकट और अश्लीलता को लेकर जाँच मे जुटी पुलिस
खबर शेयर करें..

राजधानी में ‘रेड रूम टेक्नो पार्टी’ विवाद: 40 हजार तक की टिकट और अश्लीलता को लेकर जाँच मे जुटी पुलिस

रायपुर में टेक्नो पार्टी पर पुलिस की सख्त निगरानी

रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र में वीआईपी रोड स्थित क्लब में ‘रेड रूम टेक्नो पार्टी’ का आयोजन प्रस्तावित है, जिसने सोशल मीडिया पर सनसनी फैला दी है। वायरल पोस्टरों और वीडियो के बाद पुलिस प्रशासन ने तुरंत जांच शुरू कर दी है।

solar pinal
solar pinal

सोशल मीडिया वायरल प्रचार और विवादित वीडियो

वायरल प्रचार सामग्री में तेज म्यूजिक, शराब, धुआं और डांस जैसे दृश्य दिखाए गए हैं। वीडियो में कम उम्र की लड़कियों जैसे दिखने वाले चेहरों का इस्तेमाल करने को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। यह आयोजन रेव पार्टी के नए स्वरूप के रूप में पेश किया गया है।

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..

महंगी टिकटें और VIP पैकेज

सोशल मीडिया पोस्टरों के अनुसार, इस पार्टी के लिए 8,000 से 40,000 रुपये तक की टिकटें उपलब्ध हैं। VIP एंट्री और कलाकारों से मुलाकात के लिए अतिरिक्त शुल्क भी लिया जा रहा है। इससे आयोजन की पारदर्शिता और उद्देश्य पर सवाल उठ रहे हैं।

पुलिस और सामाजिक संगठनों की प्रतिक्रिया

एडीसीपी तारकेश्वर पटेल ने मिडिया मे कहा कि पुलिस को इस पार्टी की कोई आधिकारिक सूचना नहीं मिली है। अगर जांच में कानून या अश्लीलता का उल्लंघन पाया गया, तो आयोजकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

साथ ही बजरंग दल सहित कई सामाजिक संगठनों ने भी विरोध जताया है। कहा कि ऐसे आयोजन भारतीय संस्कृति के खिलाफ हैं और युवाओं को गलत दिशा में ले जा सकते हैं।राजधानी में ‘रेड रूम टेक्नो पार्टी’ विवाद: 40 हजार तक की टिकट और अश्लीलता को लेकर जाँच मे जुटी पुलिस

पहले भी रह चुके हैं विवाद

राजधानी में पहले इंटरनेट पर प्रचारित ‘स्ट्रेंजर मीटअप’ कार्यक्रम विवादों में रहा। विरोध बढ़ने पर पुलिस ने हस्तक्षेप किया और कार्यक्रम रद्द कराया गया। ऐसे में ‘रेड रूम टेक्नो पार्टी’ को लेकर राजधानी में माहौल गर्मा गया है।

The Red Room Techno Party controversy in the capital: Police investigate the alleged obscenity and ticket prices of up to 40,000.




खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg