Breaking
Sat. May 16th, 2026

चेकिंग के दौरान आरक्षक को वाहन से कुचलने का प्रयास, संदिग्ध अवस्था में मिले दो युवक एवं दो युवतियां

चेकिंग के दौरान आरक्षक को वाहन से कुचलने का प्रयास, संदिग्ध अवस्था में मिले दो युवक एवं दो युवतियां
खबर शेयर करें..

चेकिंग के दौरान आरक्षक को वाहन से कुचलने का प्रयास, संदिग्ध अवस्था में मिले दो युवक एवं दो युवतियां

छत्तीसगढ़ डेस्क खबर 24×7 भिलाई। कुम्हारी टोल प्लाजा के पास वाहन चेकिंग के दौरान तेज रफ्तार कार चालक द्वारा आरक्षक को कुचलने का प्रयास किया गया। घटना के दौरान ड्यूटी में लगे अन्य स्टाफ द्वारा उक्त कार का पीछा कर उसे सिरसा गेट के पास पकड़ा गया।

solar pinal
solar pinal

वाहन में दो युवक एवं दो युवतियां संदिग्ध अवस्था में मिले। पूछताछ के बाद पुलिस ने दो आरोपित को गिरप्तार किया है। आरोपितों के विरुद्ध शासकीय कार्य में बाधा, हत्या के प्रयास एवं मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
Ad by study point kgh

पुलिस प्रवक्ता मणिशंकर चंद्रा ने बताया कि 15 मई को यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा कुम्हारी टोल प्लाजा के पास वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। वाहन चेकिंग ड्यूटी में सउनि सुशील पाण्डेय के हमराह आरक्षक रमेश चंद्राकर की ड्यूटी रायपुर से दुर्ग मार्ग पर लगाई गई थी।

 

चेकिंग के दौरान लगभग 12.40 बजे वाहन क्रमांक एमएच 02 एवाय 3475 तेज गति से रायपुर की ओर से दुर्ग की तरफ आते दिखाई दिया, जिसमें ब्लैक फिल्म लगी हुई थी। आरक्षक रमेश चंद्राकर द्वारा वाहन रोकने का संकेत देने पर चालक द्वारा वाहन को और तेज गति से चलाते हुए आरक्षक के ऊपर चढ़ाने का प्रयास किया गया।चेकिंग के दौरान आरक्षक को वाहन से कुचलने का प्रयास, संदिग्ध अवस्था में मिले दो युवक एवं दो युवतियां

स्वयं को बचाने के दौरान आरक्षक के दाहिने हाथ की उंगली में चोट आई तथा वह वाहन के सामने गिर गया। आरोपितों द्वारा सिर के ऊपर भी वाहन चढ़ाने का प्रयास किया गया, किन्तु आरक्षक द्वारा सतर्कता से पीछे हटकर स्वयं को सुरक्षित किया गया। घटना के पश्चात वाहन चेकिंग में लगे अन्य स्टाफ द्वारा यातायात पुलिस वाहन से उक्त कार का पीछा कर सिरसा गेट के पास वाहन को पकड़ा गया।

 

वाहन में दो युवक एवं दो युवतियां संदिग्ध अवस्था में मिले। पूछताछ पर आरोपियों ने अपना नाम रमजान एवं जाकिर मोहम्मद निवासी नागपुर बताया। 

पुलिस ने न्यू नेहरू नगर नागपुर निवासी आरोपित रमजान और बड़ा ताजबाग सक्करदारा नागपुर निवासी आरोपित जाकिर मोहम्मद के खिलाफ धारा 109(1), 221, 3(5) बीएनएस एवं धारा 184, 100 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।

 

घटना में प्रयुक्त वाहन जब्त कर आरोपितों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। वाहन में उपस्थित युवतियों के स्वजनों को सूचना देकर बयान लिया जा रहा है तथा प्राप्त तथ्यों के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

An attempt was made to crush a constable with a vehicle during checking, two young men and two young women were found in suspicious condition.naidunia




खबर शेयर करें..

Related Post

Leave a Reply

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg