Breaking
Sun. Apr 19th, 2026

रिहायशी इलाके के करीब दिखा तेंदुआ.. लोगों में दहाशत का माहौल

रिहायशी इलाके के करीब दिखा तेंदुआ.. लोगों में दहाशत का माहौल
खबर शेयर करें..

रिहायशी इलाके के करीब दिखा तेंदुआ.. लोगों में दहाशत का माहौल

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 राजनांदगांव//  जिले के डोंगरगढ़ में लोगों ने शनिवार दोपहर तेंदुए को सुदर्शन पहाड़ की ढलानों पर घूमते देखा। शुरुआत में लगा कि शायद किसी ने मजाक किया है, लेकिन जैसे ही फोटो और वीडियों सोशल मीडिया पर सामने आए, स्थिति साफ हो गई. एक तेंदुआ शहर के बिल्कुल करीब मौजूद है। वह भी ऐसी जगह जहां सरकारी कॉलोनियां, अफसरों के आवास और आम लोगों की बस्तियां बन गई है।

solar pinal
solar pinal

घटना के तुरंत बाद वन विभाग सक्रिय हुआ, पिंजरे लगाए गए, टीमें तैनात हुई, इलाके को घेरा गया। लेकिन तेंदुआ वन विभाग की पकड़ से बाहर है। तेंदुए की मौजूदगी से स्थानीय लोग डरे हुए हैं।

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
Ad by study point kgh

 

दरअसल अब जंगल के का लगातार कटना है। सुदर्शन पहाड़, जहां तेंदुआ देखा गया, कभी पूरी तरह से वन क्षेत्र था। घना जंगल, जैव विविधता और शांत वातावरण इसे वन्यजीवों के लिए आदर्श बनाता था। लेकिन बीते कुछ सालों में इस इलाके में तेज विकास हुआ है। अब पहाड़ की तलहटी में कॉलोनियां है, सरकारी भवन हैं, सड़कें है, स्ट्रीट लाइट्स हैं और जल्द ही शायद कुछ और मोहल्ले भी यहां बस जाएं। यानी शहर धीरे-धीरे उस इलाके में घुस गया जिसे कभी जंगल कहा जाता था।

 

वन्यप्रेमियों और विशेषज्ञों के मुताबिक यह तेंदुआ नया नहीं है। सालों से इसकी मौजूदगी इस पहाड़ी क्षेत्र में दर्ज होती रही है। फर्क सिर्फ इतना है कि पहले इंसानों की पहुंच यहां तक नहीं थी, इसलिए कोई जा जानकारी नहीं होती थी।

आज जब जंगल की सीमा घट गई है और इंसानी गतिविधियां बढ़ गई हैं, तो वन्यजीवों का सामना शहर से होना तय है। और जब वो सामने आते हैं, तो हम उन्हें ‘खतरा’ समझाने लगते हैं। रिहायशी इलाके के करीब दिखा तेंदुआ.. लोगों में दहाशत का माहौल

फिलहाल, सरकारी आवासों के पास देखे जाने के बाद से ही वन विभाग ने तेंदुए को पकड़ने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है। शनिवार रात से ही वन विभाग के अधिकारियों ने पिंजरा लगाकर तेंदुए की खोजबीन शुरू कर दी है। इस पूरे मामले पर वन विभाग की ओर से अभी तक कोई ठोस जानकारी साझा नहीं की गई है।




खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!