Breaking
Sat. Mar 28th, 2026

सीआरसी एकेडेमिक में भारतीय पुनर्वास परिषद् के तहत दो दिवसीय CRE कार्यक्रम का हुआ आयोजन

सीआरसी एकेडेमिक में भारतीय पुनर्वास परिषद् के तहत दो दिवसीय सीआरई कार्यक्रम का हुआ आयोजन
खबर शेयर करें..

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 राजनांदगांव// भारत सरकार से संबंधित संस्था सीआरसी एकेडेमिक बसंतपुर राजनांदगांव के तत्वाधान में एन.आई. ई. पी. आई.डी सिकंदराबाद के प्रशासनिक नियंत्रण के तहत भारतीय पुनर्वास परिषद् के अंतर्गत दो दिवसीय सीआरई कार्यक्रम का आयोजन गत दिनों संपन्न हुआ.

जानकारी अनुसार एन.आई.ई.पी.आई.डी ​सिकंदराबाद के प्रशासनिक नियंत्रण के तहत सीआरसी, राजनांदगांव के द्वारा सीआरसी एकेडेमिक बिल्डिंग बसंतपुर में भारतीय पुनर्वास परिषद् के तहत दो दिवसीय सीआरई कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

solar pinal
solar pinal

उक्त महत्वपूर्ण कार्यक्रम का विषय “दिव्याँगजन के लिए व्यापक व्यावसायिक मूल्यांकन उपकरण” पर ऑफ़लाइन कार्यक्रम आयोजित किया गया. गौरतलब है कि इस सीआरई कार्यक्रम में अलग-अलग ज़िलों से सभी आरसीआई पंजीकृत 20 प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिसका विधिवत उद्घाटन सीआरसी राजनांदगांव की निदेशक श्रीमती स्मिता महोबिया ने किया.

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
Ad by study point kgh

इस दौरान सीआरसी राजनांदगाँव के पुनर्वास प्रोफेशनल निदेशक श्रीमति महोबिया, व्यावसायिक पुनर्वास में सहायक प्रोफेसर श्रीनिवासुला, विशेष शिक्षक सुश्री निधि राजन, श्रीमती स्नेहा शर्मा, विशेष शिक्षक पुनित साहू, नैदानिक सहायक श्रीमती पूनम व व्यावसायिक चिकित्सक श्रीमती श्वेता श्रोती, राजनांदगांव के द्वारा सीआरई विषय एवं समय सारिणी अनुसार अपने-अपने क्षेत्र की विस्तार पूर्वक महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई.सीआरसी एकेडेमिक में भारतीय पुनर्वास परिषद् के तहत दो दिवसीय सीआरई कार्यक्रम का हुआ आयोजन

इस सीआरई कार्यक्रम का समन्वयन राजनांदगांव की व्यावसायिक प्रशिक्षक श्रीमती स्नेहा शर्मा द्वारा किया गया. इस कार्यक्रम को आरसीआई के पूर्ण मार्गदर्शन के साथ ही सीआरई कार्यक्रम को आरसीआई मानदंडों के साथ सफलतापूर्वक पूरा किया गया. इस अवसर पर सीआरई कार्यक्रम के सदस्य गजेन्द्र कुमार साहू के द्वारा प्रतियोगिता में सम्मिलित समस्त प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया और अंत में इस ज्ञानवर्धक महत्वपूर्ण कार्यक्रम का समापन किया गया. इस अवसर पर सीआरसी एकेडेमिक बसंतपुर राजनांदगांव के समस्त सम्मानित प्राध्यापकगण एवं कर्मचारी उपस्थित थे.




खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
खैरागढ़ में चैत्र नवरात्र की तैयारी पूरी, कल होगी ज्योति कलश स्थापना खैरागढ़। नगर सहित पूरे क्षेत्र के देवी मंदिरों में चैत्र नवरात्र को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बुधवार से प्रारंभ हो रहे वासंती नवरात्रि के अवसर पर शहर के प्रमुख मां दंतेश्वरी माता मंदिर, मां शीतला मंदिर सहित सभी देवी मंदिरों में ज्योति कलश की स्थापना की जाएगी। मां दंतेश्वरी मंदिर के पुजारी डॉ. मंगलानंद झा ने बताया कि यह मंदिर खैरागढ़ का सबसे प्राचीन देवी मंदिर है, जहां हर वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु नवरात्रि के दौरान पहुंचते हैं। उन्होंने बताया कि चैत्र प्रतिपदा से हिंदू नववर्ष की भी शुरुआत होती है और इस बार विक्रम संवत 2083 का नाम ‘रुद्र’ संवत्सर रहेगा। उन्होंने नवरात्रि के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वर्ष में चार नवरात्रि होती हैं, लेकिन आश्विन और चैत्र नवरात्रि विशेष रूप से प्रमुख मानी जाती हैं। चैत्र नवरात्रि को वासंती नवरात्रि भी कहा जाता है। मुहूर्त को लेकर फैली भ्रांतियों पर उन्होंने स्पष्ट किया कि ज्योति प्रज्वलन का कोई विशेष मुहूर्त नहीं होता, बल्कि कलश स्थापना, नवग्रह, गौरी-गणेश, सप्तमातृका, षोडश मातृका और योगिनी की स्थापना के लिए निश्चित समय होता है। मां दंतेश्वरी मंदिर में दोपहर 12 बजे से 1 बजे के बीच विधिवत पूजा-अर्चना के साथ कलश स्थापना की जाएगी। इसके बाद शाम के समय श्रद्धालु अपने नाम से स्थापित ज्योति कलश प्रज्वलित करेंगे। मंदिर प्रबंधन के अनुसार मां दंतेश्वरी मंदिर में इस वर्ष करीब 330 ज्योति कलश स्थापित किए जाएंगे, जबकि इतवारी बाजार स्थित मां शीतला मंदिर में लगभग 250 ज्योति कलश स्थापित होंगे। खास बात यह है कि मां दंतेश्वरी मंदिर में देश ही नहीं, बल्कि विदेशों से भी श्रद्धालु अपनी आस्था के अनुसार ज्योति प्रज्वलित करवाते हैं। अबू धाबी, जर्मनी और कनाडा जैसे देशों में रह रहे श्रद्धालु भी मंदिर से जुड़े रहते हैं और नवरात्रि में अपनी सहभागिता निभाते हैं। चैत्र नवरात्रि को लेकर पूरे खैरागढ़ में भक्ति और उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।