Tue. Jun 16th, 2026

घिरघोली में चल रही भागवत कथा का श्रवण करने पहुंच रहे हैं ग्रामीण

Villagers are reaching to listen to Bhagwat घिरघोली में चल रही भागवत कथा का श्रवण करने पहुंच रहे हैं ग्रामीणKatha going on in Ghirgholi
खबर शेयर करें..

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 गंडई पंडरिया// घिरघोली में भाजपा के पूर्व विधायक कोमल जंघेल व उनके परिवार द्वारा समाजसेवी स्व. लखन लाल रूखमणी जंघेल के स्मृति में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में पधारे भरत महाराज ने श्रोताओं को कृष्ण जन्म की सुंदर कथा का रसपान कराया। उन्होंने गजेंद्र मोक्ष की कथा सुनाते हुए बताया कि यदि किसी जीव में ईश्वर के प्रति विश्वास है, तो भगवान जरूर उसकी रक्षा करते हैं।

भगवान के रूप का वर्णन करते हुए उन्होंने कहा ईश्वर से सुंदर ब्रह्मांड में कोई दूसरा नहीं। जिनकी एक छटा देखकर ही जीव उनका सदा के लिए हो जाता है। समुद्र मंथन की कथा सुनाते हुए उन्होंने कहा कि यह संसार ही समुद्र है और निरंतर दैवी व आसुरी प्रवृत्तियां इस संसार का मंथन करती हैं। लेकिन सबसे पहले बुराइयों का विष निकलता है। जो विष से नहीं डरता उसी को अंत में सफलता का अमृत प्राप्त होता है।

[masterslider id="11"]

वामन अवतार की कथा कहते हुए उन्होंने बुद्धि के बल से किसी को भी जीता जा सकता है। तीनों लोकों के राजा बलि को भगवान ने छोटा सा रूप धारण करके अपनी बुद्धि के बल से शक्तिहीन कर दिया और देवताओं की रक्षा की।

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें.. Slider is not published yet and saved as "draft"

कृष्ण जन्म की सुंदर कथा सुनाते हुए उन्होंने कहा जब-जब संसार में असुर हावी होते हैं। धर्म नष्ट होने लगता है तो फिर भगवान किसी न किसी रूप में इस जगत में पैदा होकर संत और भक्तों की रक्षा करते हैं। भगवान ने मथुरा के कारागार में प्रकट होकर इसके बाद गोकुल जाकर धर्म की सुरक्षा करते हुए भक्तों और संतों को अभय प्रदान किया।

नन्द और यशोदा के वात्सल्य को भी स्वीकार किया भगवान कहते हैं। मैं वही रहता हूं जहां जीव और सद्बुद्धि का मिलन होता है। और उनके प्रेम रूपी माखन को ग्रहण करता हूं उनका जीवन धन्य करता हूं। पूरे क्षेत्र से पधार रहे श्रोताओं की भारी भीड़ को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक कोमल जंघेल ने सबका आभार जताया और अंत में फिर आरती और प्रसाद का वितरण हुआ।

शुक्रवार को कथा मे श्रीकृष्ण भगवान का बाल चरित्र का सुमधुर वर्णन बताया गया। दही लूट एवं संध्या काल में रुक्मणी विवाह की कथा को बताई। कथा दो काल खंड में आयोजित हो रही है।

Villagers are reaching to listen to Bhagwat Katha going on in Ghirgholi




खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg